फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The country should be free from evils like fanaticism, religious conversion, cow slaughter, women exploitation: Indresh Kumar

कट्टरता, धर्मांतरण, गौहत्या, नारी शोषण जैसी कुरीतियों से मुक्त होना चाहिए देश : इंद्रेश कुमार

Sun, 22 Dec 2024 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
The country should be free from evils like fanaticism, religious conversion, cow slaughter, women exploitation: Indresh Kumar
केराकत तहसील के डेहरी गांव में शनिवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से ‘हम हैं हिंदुस्तानी’ सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ पदाधिकारी इंद्रेश कुमार ने कहा कि देश के 99 फीसदी लोग भाषा, बोली, परंपराओं और संवेदनाओं से हिंदुस्तानी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह देश कट्टरता, धर्मांतरण, गौहत्या, छुआछूत और नारी शोषण जैसी कुरीतियों से मुक्त होना चाहिए। उन्होंने शिक्षा और तरक्की के माध्यम से देश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इंद्रेश कुमार ने आवाज दो, हम कौन? हिंदुस्तानी, हम सब एक हैं... का नारा देते हुए लोगों से आपसी एकता और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश को तोड़ने वाली ताकतों को पराजित करने और जोड़ने वाली ताकतों को मजबूत करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के माध्यम से मुसलमानों द्वारा अपने नाम के आगे ‘दुबे’ जैसे सरनेम लगाने के सवाल पर इंद्रेश कुमार ने कहा कि देश के 99 फीसदी मुसलमान परिवर्तित हैं और उनकी जातीय परंपराएं यही हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रमणकारियों ने भारतीयों की जाति, पूजा और नाम की पहचान छीनी थी। अब लोग अपनी मूल पहचान की ओर लौट रहे हैं। इसे एक सकारात्मक पहल बताते हुए उन्होंने इसे ‘साफ-सुथरे और अच्छे हिंदुस्तानी बनने की प्रक्रिया’ कहा।
अटाला मस्जिद विवाद पर उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान हिंसा, पत्थरबाजी या जुलूस से नहीं निकल सकता। इसका हल जमीर, वार्ता और संविधान के रास्ते से ही निकलेगा। इंद्रेश कुमार ने सभी नागरिकों से शांति और अमन बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि देश को वोट बैंक की राजनीति से बाहर निकलकर इंसानियत और कानून के रास्ते पर चलना चाहिए। इस तरह के विवादों का समाधान शांति और संविधान के दायरे में ही संभव है। इस मौके पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के उलेमा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सहसंयोजक मौलाना मुमताज अहमद काशमी, क्षेत्रीय संरक्षक ओमप्रकाश पांडेय, संयोजक मोहम्मद अजहरुद्दीन, काशी प्रांत सहसंयोजक अबुजर, पूर्व विधायक दिनेश चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed