{"_id":"da9f28980956561f0ab94a694fa16c59","slug":"the-counting-of-votes-will-be-on-the-blocks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाकों पर होगी मतों की गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाकों पर होगी मतों की गणना
जौनपुर ब्यूराे
Updated Fri, 11 Dec 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में धर्मापुर और सिरकोनी विकास खंड के मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मतदान कार्मिकों को मतगणना कराने से संबंधित जानकारी दी गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने कहा कि सभी मतगणना कार्मिक प्रात: छह बजे तक निर्धारित मतगणना स्थल पर उपस्थित हो जाएं। बताया कि 13 दिसंबर को प्रात: सात बजे से सभी ब्लाको में एक साथ मतगणना प्रारम्भ की
जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि मौके पर ही न्यायपंचायतवार ग्राम प्रधान एवं प्रधान सदस्य के टेबल की मतगणना की जाएंगी। मतगणना स्थल पर प्रत्याशी व अभिकर्ता में से एक समय पर एक ही व्यक्ति
विज्ञापन
उपस्थित रहेगा। एक मतगणना टेबल पर अधिकतम 10 मतपेटी की मतगणना की जाएगी। जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने कहा कि मतगणना टेबल पर मतपेटी की सील एजेन्टों को दिखाया जाए। इसके बाद ही मतपेटी में पड़े
मतपत्रों को खोलकर प्रत्याशीवार मतों की 50-50 की गड्डी बनाई जाए। मतगणना शुरू करने से पूर्व मतपेटी को खोलकर प्रत्याशी व अभिककर्ता को दिखा दिया जाए। जिससे प्रत्याशी व अभिकर्ता को पता चल जाए कि मतपेटी में कोई मतपत्र
नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशीवार ब2ंडलिंग की जाएगी। मतपत्र अवैध व संदिग्ध रहने पर मतपत्र को अवैध व अस्वीकृति करने के आठ कारणों के कारण किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी रजनीश चन्द्र ने बताया कि 12 दिसम्बर को
मतगणना की पूर्व संध्या पर विकास खण्ड व मतगणना स्थल विद्यालयों में रात्रि निवास की व्यवस्था की गयी है। मतगणना कार्मिकों को जाने के लिए 13 दिसम्बर को प्रात: 4:30 बजे से बस की व्यवस्था की गई है। मतगणना कार्मिकों
को कलेक्टे्रट परिसर से मतगणना स्थल पर जाने के लिए वाहन उपलब्ध होगा। इस अवसर पर बीडीओ प्रीति तिवारी, रक्षिता सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी इंन्द्र देव यादव आदि उपस्थित रहें।