फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The compensation paid to farmers shout

किसानों ने मुआवजे के लिए भरी हुंकार

Thu, 19 Feb 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 19 Feb 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
The compensation paid to farmers shout
सूखा घोषित जिलों के किसानों को राहत के लिए मुआवजा देने समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 संगठन के लोगों ने अपनी मांग से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे पुरुष व महिलाओं ने हाथ में हंसिया और डंडा लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 किसानों ने अपनी मांग के समर्थन में नारे लगाए। धरना सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सूबे के कई जिलों को सूखा घोषित कर दिया लेकिन सूखा किसानों को राहत के लिए कोई कार्यवाही नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 किसान नेताओं ने कहा कि जिस वक्त सरकार ने जिलों को सूखा घोषित किया था तो किसानों को एक उम्मीद बंधी थी कि शायद उनकी फसलों की क्षति की भरपाई सरकार कर दे।

लेकिन पांच महीने से अधिक समय गुजर गया पर राहत के नाम पर किसानों को फूटी कौड़ी भी नहीं दी गई। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि सरकार को गेहूं के समर्थन मूल्य के साथ किसानों को पांच सौ रुपये बोनस देने की व्यवस्था करनी चाहिए।

 मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में किसान यूनियन की ओर से कहा गया है कि सिंचाई के लिए सरकार को 18 घंटे बिजली की आपूर्ति की व्यवस्था करनी चाहिए। इसके अलावा समाजवादी पेंशन को आनलाइन किए जाने, बीपीएल एवं अंत्योदय कार्ड धारकों का सत्यापन किए जाने की भी मांग की गई है।


 धरना सभा में शैलेश वर्मा, राजबली यादव, शिव प्रताप सिंह, विनोद दुबे, मेवालाल, पारसनाथ, अखिलेश पाल, आरपी सिंह, माता प्रसाद, जगदंबा प्रसाद, राजाराम मौर्य, चितबहाल, मोलई, धर्मराज पटेल, सविता, किरन, प्रेमा देवी, हीरावती, लीलावती, सीता देवी, सरोजा, मीना, गीता, शांति, सुनीता, प्रेमशीला, संजू, चिंता समेत एक सौ से अधिक किसान मौजूद थे।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed