फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The cold started harassing the helpless, the administration is waiting for the budget

असहायों को सताने लगी ठंड, प्रशासन को बजट का इंतजार

Tue, 09 Nov 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The cold started harassing the helpless, the administration is waiting for the budget
ठंड बढ़ने लगी है और लोग दिन में भी गर्म कपड़े पहनकर आवागमन करते देखे जा सकते हैं। खास तौर से सुबह और रात के समय बेसहारा लोगों को ठंड के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, ठंड से बचाव के लिए प्रशासन की तरफ से अभी तक अलाव व अस्थायी रैन बसेरों तक की व्यवस्था नहीं की गई है। अस्थायी तो दूर स्थायी रैन बसेरा में भी ताला लटक रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अलावा व रैन बसेरों में व्यवस्था के लिए शासन से बजट आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

सुबह और शाम बाजार और गांवों में लोग गर्म कपड़ों में लिपटने लगे हैं। गांवों में तो कुछ जगह अलाव भी जलने लगे हैं। उधर, बेघरों या जरूरतमंद लोगों के लिए अभी रैन बसेरा का इंतजाम नहीं किया गया है। बीते साल जिले में 25 स्थानों पर अस्थाई रैन बसेरा बनाए गए थे। इस बार 25 रैन बसेरा खोले जाने की तैयारी है। हालांकि जिन स्थानों पर स्थायी रैन बसेरा बने हैं, वहां भी ताला बंद है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले के सभी नगर पंचायतों और नगर पालिका क्षेत्रों में पड़ताल की गई तो पता चला कि अभी कहीं भी रैन बसेरा चालू हालत में नहीं हैं। नगर पालिका जौनपुर में रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस डिपो पर अस्थाई रैन बसेरा बनाए जाते हैं। इन स्थानों पर अभी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ईओ संतोष कुमार मिश्रा का कहना है कि लकड़ी की आपूर्ति के लिए टेंडर हो चुका है। बजट मिलने पर पालीटेक्निक चौराहा, वाजिदपुर, नईगंज, मुरादगंज तिराहा, कोतवाली, ओलंदगंज, जेसीज, रोडवेज, सिपाह, सद्भावना पुल, चहारसू, जिला अस्पताल, मल्हनी पड़ाव, भंडारी स्टेशन, सिटी स्टेशन, लाइन बाजार चौराहा, डाक बंगला चौराहा समेत सभी प्रमुख स्थानों पर अलाव की पहले व्यवस्था कराई जाएगी। एडीएम राम प्रकाश का कहना है कि शासन से अभी तक बजट नहीं आया है। बजट आते ही कंबल और अलाव की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछलीशहर : नगर पंचायत की तरफ से रोडवेज बस स्टैंड पर स्थायी रूप से रैन बसेरा बनाया गया है। रैन बसेरा में तख्त, बिस्तर, रजाई, सीसीटीवी और टेलीविजन की सुविधा उपलब्ध है। राहगीरों का आगमन अभी नहीं हो रहा है। देखरेख के लिए कर्मचारियों की तैनाती अभी नहीं की गई है। रैन बसेरा के कमरे में अभी साफ - सफाई भी समुचित रूप से नहीं की गई है। अधिशासी अधिकारी बृजकिशोर सिंह का कहना है कि अभी रैन बसेरा के संचालन की अनुमति नहीं मिली है। रैन बसेरा में राहगीरों के रहने की पूरी व्यवस्था है। शीघ्र ही अलग से एक कर्मचारी की तैनाती की जाएगी, जो रैन बसेरा में संपूर्ण व्यवस्था के लिए जिम्मेदार होगा।
केराकत : नगर पंचायत के गोला वार्ड के पानी टंकी के पास रैन बसेरा बना है। यहां ताला लगा रहता है। नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्त का कहना है कि रैन बसेरे में चारपाई, रजाई गद्दा, पीने के लिए स्वच्छ जल की भी व्यवस्था है। मनोरंजन के लिए कमरे में टीवी भी लगायी गई है। हालांकि अभी तक कोई राहगीर रहने नहीं आया है।

बदलापुर : नगर पंचायत प्रशासन हर साल सीएचसी पर रैन बसेरा का इंतजाम करता था, लेकिन इस वर्ष कोई इंतजाम नहीं किया गया है। अधिशासी अधिकारी बृजकेशर सिंह ने बताया कि दो तीन दिन में रैन बसेरा का इंतजाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed