फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The child out of school without accreditation

बिना मान्यता के स्कूलों से बाहर किए गए बच्चे

Fri, 07 Aug 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Fri, 07 Aug 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
The child out of school without accreditation
बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों के खिलाफ अभियान के तहत गुरुवार को सिकरारा और धर्मापुर ब्लाक के दो दर्जन से अधिक विद्यालय बंद करा दिए गए।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी ने पुलिस बल के साथ छात्रों को कक्षा से बाहर कर दिया। सभी बच्चों से कह दिया गया कि वे घर जाएं और अगले दिन से इस विद्यालय में पढ़ने के लिए नहीं आएं।

 अगर उन्हें पढ़ाई करना है  तो किसी मान्यता वाले विद्यालय में दाखिला लें। गौराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी ममता सरकार की ओर से बगैर मान्यता वाले विद्यालयों को एक सप्ताह पूर्व नोटिस देकर कहा
विज्ञापन


गया था कि वे उनका संचालन बंद कर दें। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ एफआईआर की चेतावनी भी दी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी को खबर मिली थी कि उनकी नोटिस का तमाम विद्यालयों पर कोई असर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना मान्यता के ही वहां पाठशाला चल रही है। इस सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी ममता सरकार, थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव पुलिस बल के साथ सुबह आठ बजे निकले और 17 बगैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ताला लगवा दिया।


सिकरारा प्रतिनिधि के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी संजीव सिंह ने 12 विद्यालयों में ताला लगवा दिया। गुरुवार को वह सिकरारा थाने के उप निरीक्षक मुरारीलाल के साथ उन विद्यालयों की जांच की जिन्हेेें पिछले सप्ताह नोटिस देकर

चेतावनी दी गई थी कि वे विद्यालय का संचालन तब तक के लिए बंद कर दें जब तक उन्हें मान्यता नहीं मिल जाती।
 उन्होंने देखा कि नोटिस के बाद भी विद्यालय पहले की तरह चल रहे थे। संबंधित विद्यालयों से बच्चों को बाहर

निकाल कर ताला बंद करवा दिया गया। बदलापुर प्रतिनिधि के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी आशीष पांडेय ने पांच विद्यालयों को पुलिस बल के साथ बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed