{"_id":"5813a5ca4f1c1ba55abc1d9d","slug":"the-buzzing-shopping-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीददारों से बाजार हुए गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीददारों से बाजार हुए गुलजार
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sat, 29 Oct 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार को ओलंदगंज में बर्तनों की खरीददारी करते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस पर शुक्रवार को लोगों ने दिल खोल कर खरीदादारी की। देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ से बाजार गुलजार रहे। इस बार हाल मार्क गहनों की खूब खरीदारी हुई। विक्टोरिया के सिक्के और चांदी के लक्ष्मी गणेश के चित्र वाले सिक्के लोगों ने खरीदे। एक अनुमान के मुताबिक धनतेरस के मौके पर जिले में सराफा कारोबार 50 करोड़ को पार कर गया।
बाइक, कार, बर्तन, इलेक्ट्रानिक्स के सामानों की जमकर खरीदारी हुई। सुबह से लेकर देर शाम तक ज्वेलरी की दूकानों पर लोगों की भारी भीड़ रही। ग्राहकों को रिझाने के लिए कई दूकानदारों ने लकी ड्रा स्कीम भी लांच की थी।
कीर्तिकुंज ज्वेलर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर नन्हेंलाल वर्मा ने बताया कि प्रतिष्ठान में हालमार्क के गहनों को गोल्ड टेस्टिंग मशीन की सुविधा ग्राहकों को दी गई। विश्वनाथ प्रसाद छगनलाल सेठ ज्वेलर्स के मालिक विमल सेठ बताया कि ज्वेलरी की खरीद में अप्रत्याशित वृद्धि रही।
विज्ञापन
हालमार्क के गहनों पर ग्राहकों ने भरोसा जताया। दूसरे जगहों से खरीदे गए गहनों की भी लोग कैरेट फिल्टर से जांच कराने आए। गहना कोठी के अधिष्ठाता विवेक सेठ मोनू एवं विनीत सेठ ने बताया कि महिलाओं ने ज्वेलरी तो पुरुषों ने विक्टोरिया सिक्के खरीदे।
अग्रवाल ज्वेलर्स के मालिक संजीव मोहन अग्रवाल ने बताया कि डिजाइनर गहनों की मांग अधिक रही। बालाजी ज्वेलर्स के अजय सेठ विक्की, एवं कनिष्क ज्वेलर्स के संदीप वर्मा की माने तो इस बार धनतेरस ने कई साल का रिकार्ड तोड़ दिया। आटोमोबाइल्स, मोबाइल फोन, एलसीडी टीवी , लैपटाप, कम्प्यूटर, फ्रीज, वाशिंग मशीन आदि की भी खूब खरीददारी हुई।