फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The boom of Kotwar railway gate broke due to collision with an auto.

Jaunpur News: ऑटो की टक्कर से कोठवार रेलवे फाटक का बूम टूटा

Thu, 15 Jan 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The boom of Kotwar railway gate broke due to collision with an auto.
आटो की टक्कर से टूटे रेलवे बुम को ठीक करते इंजीनियर। संवाद
मल्हनी। सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के जौनपुर-फैजाबाद रेल प्रखंड पर कोठवार रेलवे फाटक के पास बुधवार दोपहर ऑटो की टक्कर से रेलवे फाटक का बूम टूट गया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक जाम लग रहा। सूचना पर पहुंची जीआरपी मामले की जांच कर रही है। सिद्धीकपुर-जमुआही मार्ग पर कोठवार बाजार के पास बने रेलवे फाटक पर ट्रेन आने की सूचना पर बैरियर डाउन किया जा रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार से ऑटो आया और फाटक को जोरदार टक्कर मारते हुए अंदर घुस गया। इससे फाटक का बूम टूट गया। ऑटो चालक मौके से ऑटो लेकर भाग गया। उधर गेटमैन की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंच गई। वैकल्पिक बैरियर की मदद से ट्रेन पास कराई गई। बूम को ठीक करने के लिए इंजीनियर मौके पर पहुंच गए। जीआरपी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed