{"_id":"68d19b0de3bdfb3f8f0e6cd5","slug":"the-body-of-a-young-woman-was-found-hanging-from-a-noose-in-her-room-family-members-suspected-murder-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-141250-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: कमरे में फंदे से लटकता मिला युवती का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: कमरे में फंदे से लटकता मिला युवती का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के भेला गांव में सोमवार की दोपहर एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में दुपट्टे के फंदे के सहारे लटकता मिला। मृतका की मां की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां सुनीता ने पुलिस के सामने हत्या की आशंका जताई।
उधर, जिस बांस की बल्ली के सहारे शव लटक रहा था, वह मात्र साढ़े छह फीट ऊंचा है। उससे लटकने के बाद मृतका का पैर जमीन पर था। थानाध्यक्ष सरपतहां अमित सिंह ने बताया कि भेला गांव की बिंद बस्ती निवासी चंद्रभान ने मुख्य बस्ती के बाहर खेत में घर बनाया है। उनकी पत्नी सुनीता व इकलौती बेटी नंदिनी वहीं रहते थे। चंद्रभान रोजी रोटी के सिलसिले में सूरत रहते हैं। सोमवार को सुनीता पड़ोस के बसौली स्थित देवी धाम में दर्शन-पूजन के लिए गई थी। घर पर नंदिनी अकेली थी। मंदिर से लौटने के बाद जब उसने घर का दरवाजा खोला तो उसके होश उड़ गए। नंदिनी का शव दुपट्टे के फंदे के सहारे सीमेंट सीट के लिए लगाए गए बांस की बल्ली से लटक रहा था। सुनीता ने हत्या कर शव को लटकाए जाने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह के बारे में कुछ कहा जा सकता है।