फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The body of a young man was found hanging from a noose, his mother alleged that the mother of two children was blackmailing him after trapping him in a love affair

Jaunpur News: युवक का फंदे से लटकता मिला शव, मां का आरोप, दो बच्चों की मां प्रेमजाल में फंसाकर कर रही थी ब्लैकमेल

Sat, 26 Apr 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose, his mother alleged that the mother of two children was blackmailing him after trapping him in a love affair
चंदवक। थाना क्षेत्र के बरइछ गांव में बृहस्पतिवार की रात घर में फंदे से लटकता एक मोटर मैकेनिक का शव मिला। मृतक की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि दो बच्चों की मां ने उसके बेटे को प्रेमजाल में फंसाया था। उसे ब्लैकमेल कर रही थी, इससे बेटा परेशान था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वाराणसी जिले के भेलूपुर निवासी रोहित उर्फ गोलू (20) पुत्र छोटेलाल बेनवंशी बचपन से ही अपनी मां माला देवी के साथ ननिहाल में रहता था। गोलू पेशे से मोटर मैकेनिक था, वह वाराणसी चोलापुर थाना क्षेत्र के नियार बाजार में मोटर गैराज चलाता था। बृहस्पतिवार की शाम वह घर लौटा तो बहुत उदास था। वो सीधे अपने कमरे में चला गया। रात करीब 11 बजे जब बहन पूजा पानी पीने गई तो गोलू का शव पंखे में फंदे से लटकता मिला। बहन के चिल्लाने पर सभी घर वाले जाग गए। परिजन आनन-फानन में गोलू को सीएचसी डोभी लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक गोलू की मां ने शुक्रवार दोपहर को चंदवक थाने में महिला के खिलाफ नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक तेजबहादुर सिंह ने बताया कि शव को लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन


गोलू की मां माला देवी का आरोप है कि दानगंज क्षेत्र की दो बच्चों की मां ने गोलू को अपने प्रेमजाल में दो साल से फंसा रखा था। बृहस्पतिवार दोपहर को महिला के बुलाने पर वह खाना लेकर उससे मिलने गया था। इसके बाद जब वह घर लौटा तो खूब रो रहा था। पूछने पर बताया कि महिला गोलू को ब्लैकमेल कर रही है। उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। गोलू की मां ने बताया कि गोलू की सारी कमाई वही लेती थी।
विज्ञापन


23 मई को बहन की शादी थी-माला देवी पति से अलग होकर मायके में रहती हैं। उन्होंने अकेले मेहनत मजदूरी कर अपनी चारों संतानों का पालन पोषण किया है। दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा गोलू ही था। उससे बड़ी उसकी बहन है जिसकी 23 मई को शादी होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed