{"_id":"69459a4318fa984d180a5c72","slug":"the-board-has-released-the-list-of-206-examination-centres-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-146471-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बोर्ड ने जारी की 206 परीक्षा केंद्रों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बोर्ड ने जारी की 206 परीक्षा केंद्रों की सूची
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सत्र 2025-26 की संचालित हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए बोर्ड ने 206 केंद्र की सूची जारी किया है। परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने के बाद परीक्षा को लेकर तैयारी तेज हो गई है।
परीक्षा केंद्र की सूची में कई एडेड कॉलेजों का नाम हटाए जाने से प्रबंंधक और प्रधानाचार्यों में नाराजगी है। हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड की परीक्षा के लिए काफी उठा पटक के बाद केंद्रों की सूची जारी कर दिया है।
बोर्ड परीक्षा के लिए पिछले साल जिले में कुल 218 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जबकि इस बार 206 केंद्र बनाए गए हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस साल 12 परीक्षा केंद्र काट दिए गए हैं। जबकि पिछले साल की अपेक्षा इस साल केवल करीब पांच हजार छात्र कम हुए हैं।
विज्ञापन
एडेड कॉलेज के प्रधानाचार्यों का आरोप है कि केंद्र बनाने में मनमानी की गई है। एडेड कॉलेजों को केंद्र की सूची से हटाकर निजी विद्यालयों को केंद्र बना दिया गया है। आपत्ति के बाद भी केंद्र निर्धारण में मानक की अनदेखी की गई है।
परीक्षा केंद्र की सूची जारी होने के बाद प्रायोगिक परीक्षा को लेकर सक्रियता बढ़ गई है। छात्र कहीं फाइल तैयार करने में जुट गए गए तो कहीं अधूरा कोर्स पूरा कराने के लिए छात्रों की अतिरिक्त कक्षाएं ली जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दिया है।
परीक्षा केंद्र बनाने में मानक का पूरा ध्यान रखा गया है। शासन की मंशा के अनुरूप सभी केंद्रोें पर सीसी टीवी कैमरा की निगरानी में सुचितापूर्ण व पारदर्शी तरीके से परीक्षाएं कराई जाएंगी। परीक्षा दो पाली में सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी पाली में 2 बजे से 5.15 बजे तक कराई जाएंगी।
24 फरवरी से 12 मार्च तक होना है बोर्ड एग्जाम
यूपी बोर्ड की ओर से जारी टाइम टेबल के मुताबिक 10 वीं एवं 12 वीं दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च तक करवाया जाएगा। परीक्षा में 1 लाख 51 हजार 701 परीक्षा परीक्षा में शामिल होंगे। हाई स्कूल में 76918 छात्र पंजीकृत हैं। इसके अलावा 12 वीं कक्षा में 74783 छात्रों का पंजीकरण हुआ है। परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी के बाद परीक्षा को लेकर तैयारी तेज हो गई है। इंटर की प्रायोगिक परीक्षा कराने के लिए तैयारी शुरू हो गई है।