{"_id":"6598468536f88583590f7d03","slug":"the-bike-used-to-murder-the-doctor-turned-out-to-be-stolen-jaunpur-news-c-193-1-svns1037-10532-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: डाॅक्टर की हत्या की प्रयुक्त बाइक चोरी की निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: डाॅक्टर की हत्या की प्रयुक्त बाइक चोरी की निकली
विज्ञापन
जलालपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर चौराहे पर घर में घुसकर डाॅक्टर की हत्या के बाद पुलिस को मिली बाइक घटना में प्रयुक्त बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार बाइक कुछ माह पूर्व बक्शा थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। बाइक चालक ही डाॅक्टर के आवास का रास्ता जानता था। सीसीटीवी गतिविधि में उसकी भूमिका स्पष्ट दिखी। घटना के दूसरे दिन अस्पताल के बाहर सन्नाटा छाया रहा।
जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर चौराहे के मडियाहूं मार्ग पर स्थित श्री सांई बाल चिकित्सालय के डाॅक्टर तिलकधारी सिंह पटेल की बुधवार की रात को बाइक सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने पांच गोली मारकर हत्या कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार इसमें एक ही बाइक से तीन हमलावर आए थे, उसमें से जो बाइक चालक था वही जानता था कि डॉक्टर किस कमरे में सोते हैं। वजह कि जब रात्रि में बदमाश आए तो क्लीनिक से 20 मीटर पहले एक नीम के पेड़ के पास अपनी बाइक को रोककर बाइक सवार दो बदमाशों को वहां उतार दिया। वहां से बाइक चालक 50 मीटर आगे बाइक खड़ी करके पुनः वापस उन दो बदमाशों के पास आकर साथ में आगे-आगे डाॅक्टर के आवास तक गया। घटना को अंजाम देने के बाद पुनः कैमरे से बचने का प्रयास करते हुए सबसे पहले वही बाइक सवार ही बाहर निकला है फिर उसके पीछे दो लोग आए। उसमें से एक कुछ देर के लिए ऊपर ही रुका और इधर-उधर देखने के बाद तब नीचे उतरा और मडियाहूं की तरफ बाइक से फरार हो गए। उन्हें यह अंदाजा था कि अगर हम चौराहे की तरफ से होकर किसी तरफ से भी जाने का प्रयास करेंगे तो अब तक पुलिस को सूचना लग चुकी होगी और पुलिस के पकड़ में आ सकते हैं। इसलिए सुनसान रास्ता मड़ियाहूं की तरफ ही दिखा और वह उधर ही एक साथ तीनों भागे हैं।
घटना के दिन अस्पताल में तीन मरीज भर्ती थे। डाॅक्टर के सहयोग में दिन व रात मिलाकर कुछ आठ कर्मचारी सहयोग में थे। हॉस्पिटल को स्टॉफ के द्वारा बंद कर दिया गया। घटना हो जाने के बाद से अंतिम फ्लोर पर स्थित आवास को जांच के मद्देनजर पुलिस ने सील कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस विभिन्न बिंदुओं को संज्ञान में लेकर जांच कर रही है। इसमें दो संदिग्धाें से पूछताछ जारी है। कई जगहों पर दबिश भी दी जा रही है। घटना का खुलासा जल्द करने का प्रयास है, इसके लिए कई टीमों का गठन किया गया है।
- गौरव शर्मा, क्षेत्राधिकारी, केराकत।