फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The appearance of Lumbini-Duddhi and Tiara-Ratasi road will change with Rs 36.63 crores.

Jaunpur News: 36.63 करोड़ से लुंबिनी-दुद्धी और तियरा-रतासी मार्ग की बदलेगी सूरत

Wed, 19 Feb 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The appearance of Lumbini-Duddhi and Tiara-Ratasi road will change with Rs 36.63 crores.
जौनपुर। मल्हनी खुटहन मार्ग पर लाल दरवाजा जौनपुर चुंगी से लुंबिनी-दुद्धी व तियरा-रतासी मार्ग के दिन जल्द बहुरेंगे। इसके लिए शासन की ओर से 36 करोड़ 63 लाख 49 हजार की स्वीकृति मिल गई है। जिसकी पहली किस्त 8.96 करोड़ जारी हो गई है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

लाल दरवाजा जौनपुर चुंगी से लुंबिनी-दुद्धी व तियरा-रतासी मार्ग से प्रति दिन करीब 50 हजार से छोटे बड़े वाहनों का आवागमन होता है। यह मार्ग बीते दो साल से बदहाल है। गड्ढों के कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड की ओर से मार्ग का प्रस्ताव बनाकर शासन स्तर पर भेजा गया था। जिसकी स्वीकृति मिल गई है। इन मार्गों को चौड़ीकरण होगा। मल्हनी खुटहन मार्ग पर लाल दरवाजा जौनपुर चुंगी से लुंबिनी दुद्धी मार्ग के किमी 235 तक चार किमी 700 मीटर सड़क 13.60 करोड़ की लागत से मरम्मत होगी। इसी तरह तियरा-रतासी सिंगरामऊ मार्ग के 11 किमी 400 मीटर सड़क का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण होना है। तियरा मार्ग जिले में सुल्तानपुर की सीमा से प्रारंभ होता है जो रतासी तक जाएगी। इस मार्ग की मरम्मत 23 करोड़ 3 लाख की लागत से होगी।
विज्ञापन

................................................
इनसेट :-
50 हजार लोगों की राह होगी आसान
मल्हनी खुटहन मार्ग पर लाल दरवाजा जौनपुर चुंगी से लुंबिनी-दुद्धी, तियरा-रतासी मार्ग संकरी और गड्ढा युक्त होने से दोनों तरफ से आने वाले वाहनों से जाम की स्थिति बन जाती है। हादसों का डर भी बना रहता है। इनके कायाकल्प होने से दोनों सड़कों पर आवागमन करने वाले करीब 50 हजार लोगों की राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


..........................
वर्जन ...

मल्हनी खुटहन मार्ग पर लाल दरवाजा जौनपुर चुंगी से लुंबिनी-दुद्धी व तियरा-रतासी मार्ग को चौड़ीकरण एवं सुदृड़ीकरण के तहत सुधारा जाएगा। इसमें 36 करोड़ 63 लाख 49 हजार खर्च किया जाएगा, जिसकी स्वीकृति मिल गई है।
-राजेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed