फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The aim of volunteers is to build a better and stronger nation.

Jaunpur News: स्वयं सेवकों का उद्देश्य बेहतर और मजबूत राष्ट्र का निर्माण करना

Mon, 10 Feb 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The aim of volunteers is to build a better and stronger nation.
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विचार परिवार मिलन शाखा का वार्षिकोत्सव रविवार को टीडी इंटर कॉलेज प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में संघ के विभिन्न अनुसांगिक संगठनों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सह प्रांत कार्यवाह डॉ. राकेश , जिला संघ चालक डॉ. सुभाष मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया गया। स्वयंसेवकों ने व्यायाम योग, आसन, सामूहिक समता, तिष्ठयोग, सुभाषित, गणगीत का सामूहिक प्रदर्शन किया। डॉ. राकेश कहा कि हम सभी स्वयंसेवक भारत को पुनः विश्व गुरु के पद पर आसीन करने के लिए कार्य करते है। शाखा के द्वारा ऐसे स्वयं सेवकों का निर्माण किया जाता है जो शारीरिक, मानसिक,चारित्रिक, नैतिक रूप से मजबूत होते हैं। हम सभी एक दूसरे का सहोदर भाई मानते देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रख सकते हैं। अच्छे नागरिक बनने के सभी गुण प्रत्येक व्यक्ति के अंदर संघ की शाखा में आने के बाद ही धीरे-धीरे स्वतः परिलक्षित होने लगते हैं। शाखा में आने वाला प्रत्येक स्वयंसेवक भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ होता है। स्वयंसेवक खुद अपने आस पास एक बेहतर नागरिक का फर्ज निभाते हुए समाज में सामाजिक समरसता एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। स्वयं सेवकों का उद्देश्य एक बेहतर और मजबूत राष्ट्र का निर्माण करना होता है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, सतीश सिंह, रामचंद्र, शिव प्रकाश, अजीत, रजत , वीरेंद्र प्रताप , डॉ. उदय, ब्रह्ममेश शुक्ला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed