फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Thanks to the formula, it rained points

फार्मूले की बदौलत झमाझम बरसे अंक

Sat, 31 Jul 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Thanks to the formula, it rained points
यूपी बोर्ड (उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद) ने वर्ष 2021 के कक्षा-10 और कक्षा 12 का परिणाम घोषित कर दिया है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में लिखित परीक्षा न होना छात्र-छात्राओं के लिए वरदान साबित हुआ। वजह अधिकांश छात्र-छात्राएं अच्छे अंकों से पास हुए हैं।
विज्ञापन

सत्र 2021 की बोर्ड परीक्षा में कुल 167036 छात्र शामिल हुए थे। हाईस्कूल में कुल 88851 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें 45407 बालक और 43444 बालिकाएं हैं। जबकि इंटर की परीक्षा में कुल 78 185 छात्र शामिल हुए। जिसमें 40595 बालक और 37590 बालिकाएं शामिल थी। यूपी बोर्ड ने कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं रद्द कर दी थी। दोनों परीक्षाओं का परिणाम तय फार्मूले के आधार पर शनिवार को अपराह्न 3:35 बजे जारी कर दिया गया। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस वर्ष मेरिट जारी नहीं की गई है फिर भी उम्दा अंकों से सफल होने वालों की भरमार है। दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। रिजल्ट को लेकर छात्रों में काफी उत्साह रहा, क्योंकि इस बार का रिजल्ट काफी अच्छा आया है।
विज्ञापन

वर्जन
बोर्ड ने देर शाम हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट घोषित किया। लेकिन जिले के छात्रों का डिटेल नहीं उपलब्ध हो पाया। छात्रों के उत्तीर्ण होने के प्रतिशत और जिले के टाप दस छात्रों की सूची भी नहीं मिली है। जैसे ही डिटेल मिलता है, उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राज कुमार पंडित, डीआईओएस जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed