फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ten new hot spots, number sixteen now

दस नए हॉट स्पॉट, अब संख्या हुई सोलह

Sat, 16 May 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Ten new hot spots, number sixteen now
सुईथाकला ब्लाक के डीह अशरफाबाद गांव में कोरोना मरीज मिलने के बाद गांव में दवा का छिड़काव करते फाय - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। लगातार नए मरीज मिलने के साथ ही जिले में हॉट स्पॉट इलाकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। अब जिले में 10 नए हाट स्पाट में 16 हॉट स्पॉट बन गए हैं। सभी हॉट स्पॉट गांवों को सील करते हुए सैनिटाइजेशन का कार्य तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। इन गांवों में डोर-टू-डोर स्वास्थ्य सर्वे के लिए नजदीकी सीएचसी के प्रभारी को मैपिंग कर टीम गठति करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार तक जिले में छह हॉट स्पॉट इलाके थे। जलालपुर का ओइना, सरायख्वाजा में सम्मोपुर, रामनगर ब्लाक का लाखोपुर, छांगापुर, रामपुर ब्लाक का घाघरपुर और बरसठी का हरिद्वारी में हॉट स्पॉट बनाए गए थे। शुक्रवार को चार नए मरीज मिलने के बाद शाहगंज ब्लाक के तरसांवा और सुईथाकला ब्लाक के डीह अशरफाबाद को भी हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया। शनिवार को इन गांवों को सुबह ही ब्लाक व स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर सील करा दिया। सभी प्रवेश के सभी मार्ग बंद कर सैनिटाइजेशन शुरू करा दिया गया। साथ ही घर-घर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। शनिवार को आठ नए मरीज मिलने के बाद उन गांवों को भी हॉट स्पॉट की श्रेणी में शामिल कर लिया गया है। डीएम ने प्रोटाकॉल के तहत संबंधित ब्लाक के अफसरों को तत्काल इन गांवों में पहुंचकर सील कराते हुए सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। इसमें रामपुर ब्लाक का हथेरा व पृथ्वीपुर, सिरकोनी ब्लाक का लोहरातला व विशुनपुर मझवारा, रामनगर ब्लाक को बाशापुर और मछलीशहर ब्लाक का जहंसापुर, सिकरारा के फजायलपुर रामनगर ब्लाक के बर्राह गांव शामिल हैं। इन गांवों में सैनिटाइजेशन शुरू करा दिया गया है। शुरुआती दौर में बने चार हॉट स्पॉट क्षेत्रों में 21 दिन तक मरीज नहीं मिलने के कारण उन्हें सामान्य घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed