फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   teenager fell into cauldron of boiling oil in Jaunpur

Jaunpur News: दर्दनाक... खौलते तेल की कड़ाही में गिरा किशोर, जलेबी की दुकान के पास से जाते समय हुआ हादसा

Fri, 05 Sep 2025 10:45 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 05 Sep 2025 10:45 AM IST
सार

जौनपुर जिले के चंदवक बाजार में पैदल जाते समय एक किशोर खौलते तेल की कड़ाही में गिरा, जिससे बुरी तरह झुलस गया। आनन- फानन उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
teenager fell into cauldron of boiling oil in Jaunpur
खोलते तेल में गिरा किशोर विनय - फोटो : परिजन

विस्तार

जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी एक किशोर बुधवार की शाम को चंदवक बाजार से घर लौटते समय खौलते तेल से भरी कड़ाही में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए सीएचसी डोभी भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


अहिरौली गांव निवासी पीड़ित विनय दुबे (14) के पिता रामप्रवेश ने बताया कि विनय बुधवार शाम को बाजार में स्थापित गणेश पूजन में शामिल होने के लिए जा रहा था। जब वह आजमगढ़-वाराणसी मार्ग स्थित चंदवक बाजार से पैदल गुजर रहा था। 
विज्ञापन


इसी दौरान सड़क किनारे लगी जलेबी की दुकान के पास चार अज्ञात युवकों में आपस में मारपीट हो गई। धक्का-मुक्की के दौरान किशोर संतुलन खो बैठा और खौलते तेल से भरी कड़ाही में जा गिरा, जिससे विनय का शरीर पूरी तरीके से झुलस गया। बाजारवासियों की मदद से उसे तत्काल सीएचसी डोभी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Cyber Fraud: ई-चालान का मेसेज भेज खाते से 11 बार में उड़ाए 18 लाख, एपीके फाइल का इस्तेमाल कर रहे जालसाज

राहगीरों ने जताई प्रशासन से नाराजगी
घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने प्रशासन पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि सड़क किनारे लगाए गए दुकानों की वजह से आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय आंख मूंदे रहते हैं। दुकानदारों ने सड़क तक दुकान फैला रखी है, जिससे पैदल चलना मुश्किल हो गया है।
 
क्या बोली पुलिस
पीड़ित की इलाज में मदद के लिए क्षेत्र के कुछ लोगों ने मदद की है। किसी प्रकार की लिखित शिकायत अभी तक नहीं मिली है। -धर्मेंद्र दत्त, कार्यवाहक थानाध्यक्ष   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed