{"_id":"61db257f0f15bb15af46e8c7","slug":"teenager-dies-in-kite-robbery-jaunpur-news-vns632694630","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंग लूटने के चक्कर में किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंग लूटने के चक्कर में किशोर की मौत
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नैपुरा गांव की मल्लाह बस्ती के शनिवार की शाम दोस्तों संग पतंग लूटने निकला बालक गायब हो गया। इसे लेकर परिवार के लोग परेशान होकर रातभर उसकी खोजबीन करते रहे। इसी बीच दूसरे दिन रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी लाश नदी किनारे सरसों के खेत में मिली। मौत को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि जांच में जुटी पुलिस अनुमान है कि कटी पतंग लूटने के फेर में गिरने से बालक की जान गई। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
नैपुरा के मल्लाह बस्ती निवासी किशन (13) दो भाइयों में बड़ा था। छोटा आठ वर्ष का है। जांच में पुलिस को पता चला कि किशन शनिवार को दोस्तों के संग गोमती नदी के किनारे पतंग लूटने गया था। देर शाम साथी लौट आए, लेकिन वह घर नहीं लौटा, स्वजन पड़ोसियों के साथ किशोर की तलाश में जुटे। लेकिन उसका कही पता नहीं चला। परिवार के सदस्यों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसबीच दूसरे दिन रविवार की सुबह 10.30 बजे नदी किनारे सरसों के खेत में किशन का शव मिला। किशोर की लाश मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उसकी नाक से खून बह रहा था। सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अवधनाथ यादव ने मौका मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि प्रथम दृष्टया लगता है कि पतंग लूटते समय किशन ठोकर लगने से खेत में गिर गया होगा। अंदरूनी चोट आने से नाक से रक्तस्त्राव होने के कारण उठ नहीं सका और मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण साफ हो सकेगा। आगे उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।