{"_id":"6841db32c06ad13002074126","slug":"teenager-dies-during-treatment-under-suspicious-circumstances-jaunpur-news-c-20-1-vns1073-1011762-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
खेतासराय। क्षेत्र के पोरईखुर्द गांव में बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी के उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के पोरईखुर्द गांव में सोनम यादव (16) की तबीयत खराब हो गई। परिजन तत्काल निजी चिकित्सालय में भर्ती कराए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात को इलाज के दौरान सोनम की मौत हो गई। हालांकि मौत कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका है। सोनम यादव का परिवार मुंबई में रहता है। पिता रमेश और भाई रिंकू मुंबई में ही थे। चचेरा भाई श्रवण ने सोनम अस्पताल पहुंचाया।
थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया है कि जिला अस्पताल से संदिग्ध मौत का मेमो आया था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। संवाद