फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teachers appointed before 2010 should be exempted from the requirement of TET: Seema Dwivedi

2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता से मुक्त किया जाए : सीमा द्विवेदी

Wed, 10 Dec 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Teachers appointed before 2010 should be exempted from the requirement of TET: Seema Dwivedi
जौनपुर। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने मंगलवार को राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों के टीईटी की अनिवार्यता का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि 2010 के पहले नियुक्त शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता से मुक्त किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने गुणवत्ता परक शिक्षा के लिए प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय प्रयास किया है। चाहे वह पीएमश्री विद्यालय, अटल आवासीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी विद्यालय हो या ऑपरेशन कायाकल्प या निपुण भारत मिशन हो। सभी जगह शिक्षकों के माध्यम से सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। 20 से 30 वर्ष से कार्यरत शिक्षक लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से प्रशिक्षण के परिणाम स्वरूप बच्चों को कंप्यूटर एआई और कोडिंग सिखा रहे हैं। इससे ग्रामीणांचल के बच्चों का भविष्य उनके ज्ञान और अनुभवों से संवर रहा है। दूसरी तरफ इन सब कार्यों को अंजाम देने वाले शिक्षक तनाव से गुजर रहे हैं। मेरी केंद्र सरकार से मांग है कि जो शिक्षक आरटीई एक्ट के लागू होने के पूर्व के नियुक्त हैं, उन्हें टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त रखा जाए। सदन में शिक्षकों की बात रखने पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय संयुक्त महामंत्री अमित सिंह व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने सांसद का धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि विगत दिनों सांसद को ज्ञापन देकर शिक्षकों की समस्या को रखा गया था। सांसद ने आश्वस्त किया था कि इस मुद्दे को सदन में उठाएंगी और सरकार से शिक्षकों के पक्ष में कानून में संशोधन की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed