{"_id":"b8b2d748643b050972afc9f203e96dfe","slug":"teacher-interests-are-ignored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक हितों की हो रही अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक हितों की हो रही अनदेखी
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Thu, 14 May 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ ने बीस सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को डीआईओएस कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
चेतावनी दिवस के रूप में आयोजित धरना प्रदर्शन में संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षक
हितों की अनदेखी कर रही है। शिक्षक इसे बर्दास्त नहीं करेंगे। यदि सरकार समस्याओं का निस्तारण समय से नहीं करती है तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। शिक्षक शिक्षण कार्य का बहिष्कार कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर चेतावनी दी गई कि शिक्षक संघ शिक्षकों की समस्या को लेकर गंभीर है। प्रदेश संगठन भी सरकार की नीतियों को लेकर खफा है। इस मौके पर संघ के प्रदेश महामंत्री इंद्रासन सिंह, पूर्व एमएलसी
डा. प्रमोद कुमार मिश्र, डा. अक्षयवर नाथ द्विवेदी, अनिल कुमार उपाध्याय, मो. शाहिद ने विचार व्यक्त किया। धरना स्थल पर रमाशंकर पाठक , डा. रमेश सिंह, डा. रामदेश मिश्र, डा. ईश्वरलाल यादव, सोम वर्मा, समर बहादुर यादव, रमेश सिंह आदि रहे।