फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tailor missing for three days found dead in water, suspicion of murder

Jaunpur News: तीन दिन से लापता टेलर का पानी में मिला शव, हत्या की आशंका

Sun, 23 Aug 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Tailor missing for three days found dead in water, suspicion of murder
खेतासराय-- मृतक चौकिया निवासी मिस्टर की फाइल फोटो। परिजन
क्षेत्र के मानीकला हाल्ट के पास शनिवार को तीन दिन से लापता टेलर शाह जफर उर्फ मिस्टर (52) का शव सड़क किनारे पानी में मिला। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। चौकिया गुरैनी निवासी शाह जफर मानीकला में एक सिलाई की दुकान पर टेलर का काम करते थे। परिजनों के अनुसार, वह रोजाना शाम को दुकान बंद करने के बाद साइकिल से घर लौटते थे। 20 अगस्त की देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन

शनिवार को गुरैनी-मानीकला मार्ग पर मानीकला हाल्ट के पास सड़क किनारे पानी में उनका शव पड़ा मिला। पास में उनकी साइकिल भी पड़ी थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी मिलने पर परिजन भी वहां पहुंच गए और शव की पहचान शाह जफर के रूप में की। मृतक की पत्नी सीमा ने पति की हत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम कराने और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed