फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Swimming pool, multipurpose hall and synthetic running track will be built for players.

Jaunpur News: खिलाड़ियों के लिए बनेगा स्वीमिंग पूल, बहुद्देशीय हाल और सिंथेटिक रनिंग ट्रैक

Sat, 16 Mar 2024 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Swimming pool, multipurpose hall and synthetic running track will be built for players.
जौनपुर। इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत शुक्रवार को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें 4.87 करोड़ की लागत से बनने वाले स्विमिंग पूल, 9.96 करोड़ की लागत से बहुद्देशीय हाल एवं 8.66 करोड़ की लागत से बनने वाले सिंथेटिक रनिंग ट्रैक है। इसके साथ ही खेल मंत्री ने 7 अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

पहली परियोजना लुम्बिनी दुद्धि मार्ग के 236 किमी से बाएं सिद्दीकपुर अनुसूचित जाति बस्ती में संपर्क मार्ग के नवनिर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसकी अनुमानित लागत 72 लाख है। दूसरी परियोजना ग्राम हैदरपुर-जगदीशपुर के मध्य नाले पर बॉक्स कलवर्ट, पहुंच मार्ग एवं अतिरिक्त पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास, जिसकी अनुमानित लागत 1.32 करोड़, तीसरी परियोजना ग्राम प्यारेपुर-लाडलेपुर के मध्य दहीरपुर नाले पर बॉक्स कलवर्ट, पहुंच मार्ग एवं अतिरिक्त पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास, जिसकी अनुमानित लागत 2.78 करोड़ रुपये है। ग्राम बिछलापुर से पतहना यादव बस्ती तक संपर्क मार्ग के नवनिर्माण जिसकी लागत 81 लाख है, ग्राम कोठवार (घनघनउवा ) मेन रोड से रूपचंद सोनकर के घर तक इंटरलॉकिंग का कार्य का शिलान्यास, इसकी लागत 15.48 करोड़, कोईरिडीहा इटौंरी के ग्राम इटौंरी में महादेव मंदिर तक संपर्क मार्ग का शिलान्यास, जिसकी लागत 2.23 करोड़ है। ग्राम मिठनेपुर में संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

खेल मंत्री ने कहा की विकास कार्य में किसी प्रकार भेदभाव नहीं है। इस अवसर पर कंचन सिंह , संजय सिंह , पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, अजय सिंह, मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, राजू दादा, विमल सिंह, राजकिशन पाल, धर्मेंद्र मिश्रा उपस्थित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिलान्यास कार्यक्रम में खेल मंत्री ने कहा की विकास कार्य में किसी प्रकार भेदभाव नहीं है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कंचन सिंह , संजय सिंह , पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, अजय सिंह, मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, राजू दादा, विमल सिंह, राजकिशन पाल, धर्मेंद्र मिश्रा उपस्थित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed