फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   suspected thief jump on railing of foot over bridge death in jaunpur

UP: नौ घंटे तक फुटओवर ब्रिज पर चढ़ा रहा युवक, कूदकर दी जान; बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने दौड़ाया था

Tue, 10 Sep 2024 12:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 10 Sep 2024 12:52 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। सोमवार को एक युवक हाईवे के फुटओवर ब्रिज की रेलिंग पर चढ़ गया और कूदकर जान दे दी। 

विज्ञापन
suspected thief jump on railing of foot over bridge death in jaunpur
ओवरब्रिज की रेलिंग पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के लाइनबाजार क्षेत्र के शिवापार गांव में मंगलवार को बच्चा चोरी करने की शंका में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध को दौड़ा लिया। इस पर लोगों की डर के कारण राजमार्ग पर बने फुट फुटओवर ब्रिज की रेलिंग पर युवक चढ़ गया। घंटों मशक्कत के बाद भी वह नहीं उतरा। अंत में उसने कूदकर जान दे दी। घटना से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


युवक नौ घंटे से ज्यादा समय तक फुटओवर ब्रिज पर चढ़ा रहा। पुलिस और आम जनता के मारने- पीटने के डर से संदिग्ध चोर ओवरब्रिज से उतरने को राजी ही नहीं हुआ। इस पर पुलिस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलवाया। 
विज्ञापन


काफी देर मान-मन्नौवल के बाद भी संदिग्ध नीचे नहीं उतरा। ग्रामीणों की माने तो यह दोंनो बच्चा चोर हैं। एक भागते समय पकड़ा गया और दूसरा भाग कर फुटओवर ब्रिज पर चढ़ गया। बार- बार कूदने की धमकी देता रहा। आखिरकार उसने नौ घंटे के बाद कूदकर जान दे दी। थाना प्रभारी किशोर कुमार चौबे ने ओवरब्रिज पर चढ़े व्यक्ति को मानसिक रोगी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed