फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Suspected recent scorched businessman dies

सराफा व्यापारी की आग में झुलसकर मौत...

Mon, 25 Jan 2021 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Suspected recent scorched businessman dies
खेतासराय। नगर के गोला बाजार वार्ड निवासी सराफा व्यापारी की सोमवार की सुबह अपने ही घर में संदिग्ध हाल में झुलसने से मौत हो गई। घटना के वक्त वह घर में अकेले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।
विज्ञापन

गोला बाजार वार्ड के स्टेशन गली निवासी नरेंद्र कुमार उर्फ नन्हे सोनी (56) पड़ोसी जिले आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के कुशल गांव बाजार में सराफा की दुकान चलाते थे। कस्बे में मुनवरखानी के पास उन्होंने नया मकान बनाया था। इसी मकान में पूरा परिवार रहता था। कुछ माह पहले शादी कार्यक्रम के चलते उनके परिवार के सभी सदस्य पुराने मकान में शिफ्ट हो गए थे। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे नन्हे चाय-नाश्ता के बाद वह नहाने की बात कह नए मकान में चले आए। कुछ देर बाद मकान के पीछे से धुआं उठता देख पहले तो लोगों ने इसे कोहरे का असर माना, लेकिन जब धुआं तेज होता गया तो शोर मचाते हुए उस ओर दौड़े। दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना परिवार और पुलिस को दी गई। किसी तरह दरवाजा खोलकर लोग अंदर घुसे तो वहां नन्हें सोनी की झुलसने से मौत हो गई थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। नन्हे सोनी के परिवार में पत्नी अनीता सोनी और पांच बेटे मनीष, आशीष, अरुण, संदीप, तरुण हैं। इनमें दो की शादी हो चुकी है, जबकि छोटे संदीप व तरुण अभी पढ़ाई कर रहे हैं। एसओ राजेश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके से मिट्टी के तेल की गंध आ रही थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। छानबीन के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed