फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Superintendent reprimanded for lapses

Jaunpur News: खामियों को लेकर अधीक्षक को लगाई फटकार

Tue, 09 May 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Superintendent reprimanded for lapses
बदलापुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने सोमवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी में मरीजों की संख्या की जानकारी करने के बाद कुछ मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी लिया। उन्होंने अस्पताल में व्याप्त गंदगी के कारण उठ रही दुर्गंध पर अधीक्षक डॉ. संजय दुबे को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने टेलीमेडिसिन सेंटर पर बैठकर डॉक्टर के उपलब्धता की जानकारी ली। महिला चिकित्सक डॉक्टर लकी शुक्ला व डॉक्टर रिचा दुबे के ओपीडी कक्ष में महिला मरीजों के संख्या की जानकारी ली। पता चला कि महिला चिकित्सकों ने 35-35 मरीजों को देखा है, जिसमें एक गर्भवती महिला को खून की कमी के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दंत कक्ष में पहुंचकर उन्होंने ओपीडी कम पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दांत के डॉक्टर को कड़ी फटकार लगाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मी सिंह ने अपनी जांच में पाया कि सीएचसी बदलापुर में टीवी के मरीजों की जांच कम हो रही है। कुल मरीजों के सापेक्ष 10 फीसदी टीवी के मरीजों की जांच होनी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। सीएससी में व्याप्त खामियों के चलते मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संजय दुबे से स्पष्टीकरण मांगा है, वही सभी चिकित्सकों को चेतावनी पत्र निर्गत किया है। इस मौके पर डा. गौरव सिंह, डॉ. कोविदेंद्र त्रिपाठी, डॉ. लकी शुक्ला, डा. रिचा दुबे आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed