{"_id":"6595ac1df6b9c44d0e0f1804","slug":"superintendent-of-suithakala-chc-removed-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-10456-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सुइथाकला सीएचसी के अधीक्षक को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सुइथाकला सीएचसी के अधीक्षक को हटाया
विज्ञापन
जौनपुर। मरीजों के इलाज में शिथिलता बरतने पर जिले के तीन सीएचसी के अधीक्षकों के खिलाफ सीएमओ ने कार्रवाई की है। जांच के दौरान शिथिलता की शिकायत सही पाए जाने पर एक अधीक्षक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। दूसरे को तत्काल प्रभाव से पद से कार्यमुक्त कर दिया, जबकि तीसरे के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेज दिया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला में 29 दिसंंबर को 10:30 बजे तक फार्मासिस्ट को छोड़कर कोई मौजूद नहीं था। यही स्थिति आए दिन रहती है। अमर उजाला ने पड़ताल कर 30 दिसंबर के अंक में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसे संज्ञान में लेकर सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने अधीक्षक डाॅ. एसपी यादव से स्पष्टीकरण मांगा। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से पद मुक्त कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला का समस्त वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्य प्रभार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार को दे दिया गया।
वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज पर 9:30 बजे तक चिकित्सा अधिकारियों की अनुपस्थिति एवं जांच, एक्स-रे बाहर से कराए जाने की शिकायत को सीएम ने गंभीरता से लिया। अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा। शिथिलता बरतने पर अधीक्षक शाहगंज डाॅ. रफीक फारुकी को चेतावनी जारी किया गया। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
इसी तरह सीएचसी सोंधी पर एक जनवरी की रात्रि 8:30 बजे मारपीट में घायल व्यक्ति प्राथमिक उपचार व मेडिको लीगल कराने के लिए सीएचसी सोंधी पर गया था। वहां आकस्मिक सेवा के लिए कोई चिकित्सा अधिकारी मौजूद नहीं था। चिकित्सा अधीक्षक मुख्यालय पर उपस्थित नहीं थे, और न ही अस्पताल में आकस्मिकता प्रबंधन की कोई व्यवस्था थी। सीएमओ ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर स्वयं पहुंचकर शाहगंज से चिकित्सा अधिकारी को बुलाकर पीड़ित का प्राथमिक उपचार व मेडिको लीगल करवाया। सीएमओ ने सीएचसी सोंधी के अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है।