फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sunday was the coldest day ever, mercury dropped to 4 degree celsius

अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा रविवार, 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा पारा

Mon, 20 Dec 2021 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Sunday was the coldest day ever, mercury dropped to 4 degree celsius
जौनपुर। ठंड ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। अब तो शीतलहर शुरू हो गई है। ठंड से हर कोई परेशान हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा के वरिष्ठ वैज्ञानिक के मुताबिक रविवार अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। शाम छह बजे ही न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ गईं।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर एवं उत्तराखंड के आसपास के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण मौसम में बदलाव आया है। वहां से आ रही ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवा के कारण, मौसम में बदलाव एवं तापमान में गिरावट देखी जा रही है। सुबह से ही धूप रही। लेकिन, हवा भी चल रही थी। इससे शीतलहर जैसी स्थिति रही। ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। वरिष्ठ वैज्ञानिक सुरेश कुमार कन्नौजिया ने बताया कि भारत मौसम विभाग द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मौसम का पूर्वानुमान लगाते हुए आगामी 5 दिनों में बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन कभी-कभी हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे एवं छुटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 52-73 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 25-51 प्रतिशत रही। हवा 5-8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा की ओर चलने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में ठंड एवं गलन बढ़ने के आसार हैं। रात में धुंध और कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

16 स्थानों पर बने अस्थाई रैन बसेरा
जौनपुर। जिले में 16 स्थानों पर अस्थाई रैन बसेरा बनाया गया है। इसमें अकेले शहर में नगरपालिका जौनपुर द्वारा जिला अस्पताल, जौनपुर जंक्शन और रोडवेज के पास अस्थाई रैन बसेरा बनाया गया है। इसके अलावा, मीरपुर में स्थाई रैन बसेरा बनाया गया है। जहां तीन से चार लोग रविवार को आराम करते देखे गए। हालांकि अलाव की व्यवस्था यहां नहीं की गई है। इसके कारण लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ईओ और एसडीएम को अलाव की व्यवस्था करने को कह दिया गया है। कंबल की खरीद कर ली गई है, जो आ रहा है। 21 दिसंबर से वितरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - राम प्रकाश, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed