फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   suicide in jaunpur Three real sisters jumped in front of train Mother could not see and father died nine years ago family roubled by poverty

जौनपुर में तीन सगी बहनें ट्रेन के आगे कूदीं: मां देख नहीं सकती, नौ साल पहले पिता की मौत, गरीबी से परेशान था परिवार

Fri, 19 Nov 2021 08:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 19 Nov 2021 08:28 PM IST
सार

वाराणसी-सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर फत्तूपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार की देर रात्रि में तीन सगी बहनों ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
suicide in jaunpur Three real sisters jumped in front of train Mother could not see and father died nine years ago family roubled by poverty
पीड़ित परिवार के घर पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर में मां की डांट से नाराज तीन सगी बहनों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। महाराजगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी तीनों बहनों के पिता राजेंद्र गौतम की नौ साल पहले टीवी से मौत हो गई थी। मां आशा देवी दृष्टीहीन हैं।  किसी तरह परिवार का गुजारा होता था। मजदूरी के पैसों से किसी तरह घर का खर्च चलता था।  
विज्ञापन


अहिरौली गांव के दलित बस्ती निवासी आशा देवी का परिवार कर्ज तले दबा था। उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसे यह दिन देखना होगा। जिसे बताते हुए वह फूट-फूट कर रोने लगती हैं, क्योंकि उसने पहले पति, फिर दोनों आंख और अब तीन बेटियां को खो दिया है।  
विज्ञापन


रिश्तेदारों की  मदद से की थी बड़ी बेटी की शादी
अहिरौली गांव निवासी राजेंद्र गौतम की पांच बेटी रेनू (19), ज्योति (17), प्रीति (16) आरती(14) काजल(11) और एक बेटा गणेश (18) हैं। राजेंद्र गौतम टीबी का मरीज था। गरीबी के बाद भी आशा मजदूरी करके परिवार और पति की दवा कराती थी। साथ बच्चों की परवरिश करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः खौफनाक कदम: जौनपुर में 3 सगी बहनों ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

suicide in jaunpur Three real sisters jumped in front of train Mother could not see and father died nine years ago family roubled by poverty
मृतका के परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला
जिसे देखते हुए ननद कलावती ने उसकी दूसरी बेटी ज्योति को अपने पास परऊपुर थाना सिंगरामऊ बुला ली थी, जो वहीं रहकर कक्षा आठ तक पढ़ाई की और फिर बुआ के साथ घर की कामकाज संभालती है। इधर साल राजेंद्र को समचुति इलाज न मिल पाने के कारण टीबी 2012 में मौत हो गई।

पति की मौत के बाद आशा पर जिम्मेदारियों का बोझ और बढ़ गया और वो लोगों के घरों और खेतों में कामकाज करती थी। पूर्व में हुए उसके आंख के आपरेशन के बाद भी दोनों आंखों से दिखाई देना बंद कर दिया।  चारों बेटियां लोगों के खेतों में कामकाज करती थी, जबकि गणेश लोगों के बुलाने पर दिहाड़ी पर मजदूरी कर लेता है।

इस तरह परिवार का किसी तरह खर्च चलता था। इसी साल 30 मई को आशा देवी ने बड़ी बेटी रेनू की शादी दारापुर चांदा जिला सुल्तानपुर निवासी शनि के साथ की थी। लेकिन, इसके लिए रिश्तेदारों से मदद और कर्ज भी लेने पड़े थे। इससे पूर्व से भी लिए कर्ज की रकम लगभग लाख रुपये के आसपास पहुंच गई।

छप्पर में बैठकर बिलखती रहीं मां

पति की मौत के बाद आशा देवी ने आंख में दर्द होने पर ऑपरेशन कराया। वह पिछले पांच साल से दोनों आंखों से नहीं देख पाती हैं। वह छप्पर में बैठी शुक्रवार को रोती बिलखती रहीं।  परिवार को सरकारी मदद के नाम पर गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाला सफेद राशन कार्ड मिला है।

जबकि परिवार अन्त्योदय कार्ड के लिए पात्र हैं, जिसमें नि:शुल्क खाद्यान्न मिलता है। इतना ही नहीं, जो राशन कार्ड जारी भी हुआ उसमें तीन यूनिट का खाद्यान्न दिया जा रहा है। ऐसे में आशा बताती है कि 48 रुपये में उसे 15 किलो खाद्यान्न हर माह मिलता है, जिससे लंबा परिवार होने के कारण घर का खर्च तक नहीं चल पाता। ऐसे में काजल, आरती और प्रिती ही अपनी बड़ी बहन रेनू के साथ मिलकर लोगों की खेतों में काम करके परिवार का खर्च चलाती थी। आशा को 500 रुपये विधवा पेंशन मिलती हैं। 

भाई के साथ-साथ परिवार का भी खर्च उठाती थी तीनों बहनें

suicide in jaunpur Three real sisters jumped in front of train Mother could not see and father died nine years ago family roubled by poverty
जौनपुर के गांव की घटना - फोटो : अमर उजाला
अहिरौली के दलित बस्ती में शुक्रवार को मातमी सन्नाटा पसरा हुआ रहा। स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद गौतम के घर उनकी तीन बेटियों के ट्रेन से कटकर मरने की खबर के बाद से कोहराम मचा हुआ है। मृतक किशोरियों की दोनों आंखों से सूर मां आशा देवी के आंखों से आंसू तो पहले से ही मर चुके हैं, लेकिन वो तड़प-तड़प कर रो रही है। बीच-बीच में अचेत हो बेहोश सी हो जा रही थी, जिसे आसपास की महिलाएं परिवार के लोग संभालते नजर आ रहे थे।

पिता की नौ साल पहले मौत, फिर पांच साल पहले मां की दोनों आंखें खराब होने के बाद बेटी प्रीती (16), आरती (14) व काजल (11) ही परिवार का खर्च चलाती थी। साथ ही मानसिक रुप से कमजोर भाई गणेश की भी देखरेख करती थी। घटना के बाद लोग दबी-जुबान से तरह-तरह के कयास लगा रहे थे। हालांकि ज्यादातर लोगों का कहना था कि गरीबी से तंग आकर तीनों बहनों ने तो कहीं यह कदम नहीं उठा लिया।
पढ़ेंः नशे में धुत पति ने पत्नी, पुत्री समेत चार को कमरे में बंद कर लगाई आग, झुलसे
 

आखिर यह सब कैसे हुआ?

मृत किशोरियों के बड़े पिता राजाराम का कहना है कहते हैं कि रात में जैसे ही घटना की जानकारी मुझे हुआ हमलोग चौंक गए। क्योंकि, कुछ समझ में नहीं आ रहा, आखिर यह सब कैसे हुआ। परिवार में कोई बात ऐसी बात ही नहीं हुई थी कि बेटियां ऐसा कदम उठा लें। कुछ इसी तरह मृतक किशोरियों की मां आशा का कहना है। वह बार-बार यही कहती थी, बेटियां रोज की तरह खाना बनाई, खाई और खिलाई। इसके बाद मेरे पास सोने भी आई।

हालांकि रात में सात बजे के बाद बुलाने पर नहीं बोली तो लगा कि बगल वाले मच्छर में सोने चली गई होंगी या बड़े अपने बड़े पापा के घर। किसी प्रकार का अंदेशा न होने के कारण मैं सो गई थी। लेकिन रात में जैसे ही पता चला मेरे तो होश ही उड़ गए। दूसरी ओर घटना की जानकारी होने पर बुआ के घर रहने वाली ज्योति और ससुराल से रेनू भी दोपहर आ गई, जिनका रो-रोकर बुरा हाल था। दोनों का कहना था उनके कुछ समझ में नहीं आ रहा आखिर यह सब कैसे हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed