फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Registration for Navodaya's 9th and 11th entrance exams is open until the 15th

Jaunpur News: नवोदय की 9वीं और 11वीं की प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण 15 तक

Mon, 05 Oct 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Registration for Navodaya's 9th and 11th entrance exams is open until the 15th
मड़ियाहूं। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौवीं और 11वीं में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली चयन परीक्षा के ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अक्तूबर कर दी गई है। इससे प्रवेश के इच्छुक पात्र विद्यार्थियों को आवेदन का अतिरिक्त अवसर मिल गया है। विद्यालय के प्राचार्य मुदित सक्सेना ने बताया कि कक्षा नौवीं और 11वीं में प्रवेश के इच्छुक पात्र विद्यार्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत 15 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन से पहले प्रवेश परीक्षा की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ लें। आवेदन पत्र में सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरने की अपील की गई है। प्राचार्य ने पात्र विद्यार्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय से आवेदन पूरा करने की अपील की, ताकि तकनीकी समस्या के कारण आवेदन करने से वंचित न होना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed