फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur tops again for the second month in a row in resolving revenue disputes

Jaunpur News: राजस्व वादों के निस्तारण में लगातार दूसरे महीने जौनपुर अव्वल

Mon, 05 Oct 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Jaunpur tops again for the second month in a row in resolving revenue disputes
जौनपुर। राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान का असर दिखाई देने लगा है। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर जिले की राजस्व अदालतों में प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई कर वादों का निस्तारण किया जा रहा है। सितंबर की जारी रिपोर्ट में जनपदीय न्यायालय की श्रेणी में जौनपुर प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। लगातार दूसरे महीने जिले को यह उपलब्धि मिली है। पांच राजस्व अदालतों ने निर्धारित मानक के सापेक्ष 302 फीसदी से ज्यादा वादों का निस्तारण किया।
विज्ञापन


मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार अम्बष्ट के मुताबिक सितंबर में जिले की पांच राजस्व अदालतों में 250 वादों के निस्तारण का मानक निर्धारित था। इसके सापेक्ष 756 वाद निस्तारित किए गए। हालांकि जिले में अभी 7939 राजस्व वाद लंबित हैं। सीआरओ अजय अंबष्ट की अदालत में निर्धारित 50 के सापेक्ष 290 वादों का निस्तारण हुआ। वहीं एडीएम वित्त एवं राजस्व परमानंद झा की अदालत में 50 के सापेक्ष 251 वाद निस्तारित किए गए। एडीएम वित्त एवं राजस्व की अदालत में अभी 2322 वाद लंबित हैं।
विज्ञापन


कुल निस्तारण में छठवां स्थान
सभी राजस्व न्यायालयों में निस्तारित कुल वादों के मामले में जौनपुर प्रदेश में छठे स्थान पर रहा। जिले में कुल 10240 राजस्व वादों का निस्तारण किया गया। पूर्वांचल में आजमगढ़ में 10133, वाराणसी में 9299, चंदौली में 8064, बलिया में 5630, गाजीपुर में 5223, मऊ में 5116, मीरजापुर में 4513, सोनभद्र में 3216 और भदोही में 2691 वाद निस्तारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed