फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In seven months, a fine of 230 million was imposed, but only 12.8 million was collected

Jaunpur News: सात महीने में 23 करोड़ जुर्माना लगाया, वसूले सिर्फ 1.28 करोड़

Mon, 05 Oct 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
In seven months, a fine of 230 million was imposed, but only 12.8 million was collected
जौनपुर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर जिले में ई-चालान की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन जुर्माने की वसूली उस अनुपात में नहीं हो रही है। बीते सात महीने के आंकड़े बताते हैं कि जनवरी से जुलाई तक यातायात पुलिस, थाना पुलिस और परिवहन विभाग ने 1,87,704 वाहनों का चालान किया। इन पर कुल 23 करोड़ 8 लाख 10 हजार 150 रुपये का जुर्माना लगाया गया। महज 17,109 वाहन स्वामियों ने 1 करोड़ 28 लाख 6 हजार 800 रुपये ही जमा किए। यानी जुर्माने का करीब 5.55 प्रतिशत ही वसूल हो सका। करीब 21.80 करोड़ रुपये की राशि अब भी जमा नहीं हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में ई-चालान की बढ़ती संख्या और कम वसूली पर चिंता जताई है। 28 सितंबर को सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि केवल हजारों-लाखों ई-चालान जारी करना पर्याप्त नहीं है, असली सवाल जुर्माने की वसूली का है। अदालत ने लंबित चालानों की राशि बिजली बिल में जोड़ने, बकाया वाले वाहनों के पंजीकरण संबंधी सेवाओं पर रोक लगाने, वाहन हस्तांतरण रोकने सहित अन्य उपायों पर विचार का सुझाव दिया।
विज्ञापन

चालान के बाद वसूली की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल : आंकड़े बताते हैं कि सात महीने में औसतन प्रतिदिन करीब 892 वाहनों का चालान किया गया, लेकिन चालान के बाद जुर्माना जमा कराने की प्रक्रिया उतनी प्रभावी नहीं रही। विभागों की ओर से अलग-अलग स्थानों पर नियमित चेकिंग अभियान चलाए जाते हैं। वाहनों की जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर ई-चालान भी किए जाते हैं। इसके बावजूद पुराने बकाये की वसूली का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed