फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   four including mother and son scorched in Fire in house in mirzapur

मिर्जापुर: नशे में धुत पति ने पत्नी, पुत्री समेत चार को कमरे में बंद कर लगाई आग, झुलसे

Fri, 19 Nov 2021 02:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 19 Nov 2021 02:18 PM IST
सार

गीता का आरोप है कि देर रात अशोक ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करके दरवाजे के नीचे से पेट्रोल डालकर आग लगा दी और बार-बार कहने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला और भाग गया।

विज्ञापन
four including mother and son scorched in Fire in house in mirzapur
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। मवई खुर्द गांव में बृहस्पतिवार की देर रात शराबी व्यक्ति ने फसल काटने को लेकर पत्नी से हुए विवाद के बाद पत्नी, गर्भवती पुत्री, पुत्र और नाती को कमरे में बंद कर आग लगा दी। इससे सभी झुलस गए।

विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर मंडलीय अस्पताल से दो को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।  गांव निवासी अशोक पाल, पत्नी और बच्चों के साथ प्रधानमंत्री आवास में रहता है। परिवार वालों के अनुसार वह कोई कार्य नहीं करता है। पत्नी गीता ही परिवार का भरण-पोषण करती है। इसको लेकर दोनों में विवाद होता रहता है।
विज्ञापन


दरवाजा बंद कर भाग गया
इस समय अशोक की पुत्री प्रीती भी अपने पुत्र आशीष के साथ मायके आई है। बृहस्पतिवार की रात अशोक की पत्नी गीता देवी (45), पुत्र शिवबाबू (16), पुत्री प्रीति (24) और उसका पुत्र आशीष (4) कमरे में सो रहे थे। गीता का आरोप है कि देर रात अशोक ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करके दरवाजे के नीचे से पेट्रोल डालकर आग लगा दी और बार-बार कहने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला और भाग गया। इसके बाद कमरे में बंद लोग चीखने-चिल्लाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे और दरवाजा तोड़कर सभी को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। वहां से सभी को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल से प्रीति और उसके पुत्र को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि, सीओ  लालगंज उमाशंकर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने कहा कि  पत्नी गीता से विवाद के चलते अशोक ने दरवाजा बंद कर कमरे में आग लगा दी थी। गीता की मां लखवंती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed