फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The National Backward Classes Front held a sit-in for their six-point demands

Jaunpur News: राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने छह सूत्री मांगों के लिए दिया धरना

Mon, 05 Oct 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
The National Backward Classes Front held a sit-in for their six-point demands
केराकत। छह सूत्री मांगों के लिए शनिवार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केराकत तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। मांगों से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। जिला व तहसील संयोजक मुन्नीलाल यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सत्य पाल चौहान को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से ओबीसी की जातिगत जनगणना से संबंधित विभिन्न मांगें उठाई गईं। पदाधिकारियों ने मांग की कि एससी-एसटी की तरह ओबीसी के लिए भी जनगणना में अलग विकल्प दिया जाए। जिस पद्धति से एससी-एसटी की जनगणना की जाती है, उसी पद्धति से ओबीसी की भी जनगणना कराई जाए। मोर्चा ने राज्यवार आधिकारिक एवं व्यापक मास्टर जाति निर्देशिका तैयार करने तथा प्रत्येक जाति को विशिष्ट कोड प्रदान करने की मांग की। इसके साथ ही अनियंत्रित ओपन कॉलम व्यवस्था को समाप्त कर मानकीकृत विकल्प आधारित प्रणाली लागू करने की मांग की। पदाधिकारियों ने असूचीबद्ध एवं स्थानीय जातियों के सत्यापन के लिए स्पष्ट संस्थागत व्यवस्था बनाने और जाति संबंधी डेटा के संग्रह, सत्यापन एवं संकलन की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, सुरक्षित तथा ऑडिट योग्य बनाए जाने की मांग भी रखी। इस दौरान राजेश यादव, मुन्नीलाल यादव, कमलेश यादव, अशोक यादव, सत्यप्रकाश, बृजलाल यादव, लालजी, गोरखानाथ, हुवेराज और सुरेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed