फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Suicidal soldiers and home guards went to jail

आत्महत्या के लिए उकसाने वाले सिपाही और होमगार्ड गए जेल

Mon, 03 Feb 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Suicidal soldiers and home guards went to jail
जौनपुर। प्रताड़ना से त्रस्त युवक की खुदकुशी के मामले में आरोपी सिपाही और होमगार्ड को शनिवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया। मामले की विवेचना सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह को सौंपी गई है। उन पर विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

शहर में मुल्लाटोला निवासी मो.राजू (22) को शुक्रवार को गोमती नदी के किनारे टिकटाक वीडियो बनाते समय 112 बाइक दस्ते के कर्मचारियों ने पकड़ा था। मोबाइल से युवती को फ़ोन कर परेशान करने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई की। उसे बचाने के लिए घर वालों से 20 हजार रुपये की मांग की थी। इसके कुछ देर बाद ही युवक ने घर के अंदर कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी थी। पिता की तहरीर पर शनिवार की शाम पहले 112 बाइक दस्ते पर तैनात सिपाही व होमगार्ड पर केस दर्ज हुआ। एसपी के निर्देश पर देर रात आत्महत्या के लिए उकसाने, मारपीट, अवैध धनउगाही की धाराओं में आरोपी सिपाही सुरेश कुमार और होमगार्ड हरेंद्र यादव को नामजद करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को उन्हें जेल भेज दिया गया। इस बाबत सीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी सिपाही और होमगार्ड के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed