फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SUCI demonstrated against NRC

एनआरसी के खिलाफ एसयूसीआई ने किया प्रदर्शन

Sun, 22 Dec 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
SUCI demonstrated against NRC
जौनपुर। सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के कार्यकर्ताओं ने नगर के सद्भावना कालोनी स्थित कार्यालय पर एनआरसी और सीएए के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला सचिव रविशंकर मौर्य ने कहा कि एनआरसी के खिलाफ चल रहे आंदोलन में पुलिस के लाठीचार्ज की घटना और प्रदर्शन के दौरान होने वाली मौत की जितनी भी निंदा की जाए कम है। एनआरसी लागू करके सरकार ने लोकतांत्रिक भावना को कलंकित किया है। सरकार के निर्णय के चलते लोगों को बुनयादी जरूरतों के लिए परेशानी उठानी पड़ी। सरकार आंदोलन की आवाज को कुचल रही है। सरकार को मौलिक अधिकार का हनन करने का अधिकार नहीं है। सरकार की तानाशाही नीति का एसयूसीआई निंदा करता है। सरकार को अपनी गलती में सुधार करना चाहिए। इस मौके पर हीरालाल गुप्त, महेंद्र कुमार मौर्य, प्रवीण कुमार, श्रीपति, विजय सिंह, मिथिलेश, दिलीप खरवार, राजेंद्र प्रसाद, लालता प्रसाद, रामलाल, राजबहादुर, अशोक कुमार, इंद्र कुमार, अलगूराम, तालुकदार, अशोक कुमार, जय नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed