{"_id":"5ead94178ebc3e9021208644","slug":"subject-wise-evaluation-will-be-done-with-physical-distancing-jaunpur-news-vns522933950","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ विषयवार होगा मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ विषयवार होगा मूल्यांकन
विज्ञापन
जौनपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पांच मई से शुरू होगा। बोर्ड की ओर से पांच अप्रैल से मूल्यांकन शुरू कराने का निर्देश मिलने के बाद विभाग तैयारी पूरी करने में जुट गया है। फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए विषय वार मूल्यांकन कराया जाएगा। सभी केंद्रों पर कमरों को सैनिटाइज कराने का काम शुरू कर दिया गया है। अब तक जिले में महज 14 फीसदी ही कॉपियां जांची जा सकी हैं।
जिले में मूल्यांकन के लिए 755197 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित हैं। इनके मूल्यांकन के लिए जिले में कुल पांच केंद्र बनाए गए हैं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शिया इंटर कॉलेज, सरस्वती बाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जनक कुमारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और ग्रामोदय इंटर कॉलेज गौराबादशाहपुर को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। दो दिन तक चले मूल्यांकन के बाद कोरोना के खतरे को देखते हुए मूल्यांकन स्थगित कर दिया गया था। दो दिनों में महज 14 फीसदी कापियां का ही मूल्यांकन हो पाया था। शीघ्र परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए परिषद ने शासन को पांच अप्रैल से मूल्यांकन शुरू कराने का निर्देश दिया है। इसके मद्देनजर जिले में तैयारी शुरू कर दी गई है। मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों के लिए फिजिकल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइजर सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था कराई गई है। कमरों को सैनिटाइज कराया जा रहा है, जिससे संक्रमण का खतरा न रहे।
10 से 12 शिक्षक एक साथ करेंगे मूल्यांकन
जौनपुर। मूल्यांकन केंद्रों पर फिजिकल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था की जा रही है। एक कमरे में 10 से 12 शिक्षकों को ही मूल्यांकन के लिए लगाया जाएगा। मूल्यांकन केंद्रों पर जितनी व्यवस्था होगी उसी हिसाब से परीक्षकों को लगाया जाएगा। भीड़ से बचने के लिए विषय वार कापियों का मूल्यांकन होगा। केंद्रों के आसपास धारा-144 का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 5 मई से शुरू कराने के निर्देश मिले हैं। इसके अनुसार तैयारी शुरू कर दी गई है। केंद्रों पर सीट लगाने के साथ कमरों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। एक कमरे में 10 से 12 परीक्षकों को ही लगाया जाएगा।
- प्रवीण कुमार तिवारी, डीआईओएस जौनपुुर