फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Students should focus on their skills for success: Vice Chancellor

सफलता के लिए विद्यार्थी अपनी स्किल्स पर ध्यान दें : कुलपति

Thu, 12 May 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Students should focus on their skills for success: Vice Chancellor
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के केंद्रीय ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से 6 विद्यार्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों में हुआ। गुरुवार को कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य की उपस्थिति में सफल हुए चयनित विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी स्किल्स पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने कहा कि सफल होने के लिए बीसीए और इंजीनियरिंग में प्रैक्टिकल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बच्चे को प्लेसमेंट में मदद मिलती है। विद्यार्थियों को इंटरव्यू फेस करने का तरीका भी सिखाना शिक्षक की ही जिम्मेदारी है। केंद्रीय ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल के समन्वयक डॉ. संदीप कुमार सिंह ने चयनित छात्रों को बधाई दी। टेक्नोब्रेन इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एमडी राज केशर यादव और उनके साथ आए साथ वरिष्ठ एचआर और मैनेजर ने बीटेक, एमसीए, बीबीए के कुल 83 विद्यार्थियों का साक्षात्कार तीन चरणों में लिया। बीसीए के अतुल पांडेय, अविनाश मिश्रा, अंबुज पाल, एमसीए की रिया श्रीवास्तव, अनामिका प्रजापति और बी टेक आईटी की हेमंत सिंह का चयन किया गया। इस अवसर पर प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. मानस पांडेय, प्रो. अशोक कुमार श्रीवास्तव, डॉ. रजनीश भास्कर, डॉ. सौरभ पाल, डॉ. संजीव गंगवार, डॉ. गिरधर मिश्र, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. कमलेश पाल, डॉ. अमित वत्स, डॉ. दिव्येंदु मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed