{"_id":"63090fc67f3e4301b31b3a58","slug":"students-demonstrated-in-the-former-university-on-the-disturbance-of-the-result-jaunpur-news-vns6710702133","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिणाम की गड़बड़ी पर छात्रों ने पूविवि में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिणाम की गड़बड़ी पर छात्रों ने पूविवि में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपते छात्र?
- फोटो : JAUNPUR
करंजाकला। परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी के विरोध में पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के छात्रों ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया। दस दिन में परिणाम में संशोधन नहीं करने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
बीए प्रथम सेमेस्टर के कई महाविद्यालयों के करीब 200 छात्र शुक्रवार को विश्वविद्यालय पहुंच गए। प्रशासनिक भवन के सामने प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। एक तो रिजल्ट देरी से जारी किया, वह भी आधा अधूरा है।
छात्रों का आरोप है कि कई विषयों में शून्य नंबर चढ़ा कर रिजल्ट जारी कर दिया गया। कुछ विषयों की प्रायोगिक परीक्षा के अंक अभी कॉलेजों ने विश्वविद्यालय को भेजा ही नहीं है लेकिन उसे अंक चढ़ा दिए गए। इस तरह मनमाने तरीके से परिणाम जारी किए गए हैं। उसमें सुधार के लिए छात्र विश्वविद्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। परीक्षाफल में गड़बड़ी के चलते छात्र अगली कक्षा में दाखिला नहीं ले पा रहे हैं। यदि दस दिन के अंदर खामियों में सुधार कर परिणाम उपलब्ध नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह ने छात्रों को आश्वासन दिया कि वे अपने अंकपत्र का प्रिंटआउट उपलब्ध करा दें। जो भी गड़बड़ी होगी उसे ठीक करा दिया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक के आश्वासन पर प्रदर्शन कर रहे छात्र शांत हुए। प्रदर्शन करने वाले छात्रों में शशांक सिंह, प्रशांत सिंह, पियूष, विशाल यादव, निलेश गौतम, भावना निषाद, प्रियांशी चौरसिया, नेहा सिंह, तनु सिंह, आंचल, अंमिता मौर्य, विकास यादव, अंकुल यादव, अतुल सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।