फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   student suffering from fever kept standing in sun for hours health deteriorated and he died

Jaunpur: बुखार पीड़ित छात्र को धूप में घंटों खड़े रखा, तबीयत बिगड़ी और हो गई मौत; प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

Sun, 10 Sep 2023 10:21 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 10 Sep 2023 10:21 AM IST
सार

जौनपुर जिले के बंधवा बाजार स्थित एक इंटर कॉलेज के गेट पर हाईस्कूल के छात्र ने दम तोड़ दिया। आरोप है कि छात्र को बुखार था। बावजूद इसके प्रधानाचार्य ने उसे स्कूल परिसर में घंटों खड़े रहने की सजा सुना दी।

विज्ञापन
student suffering from fever kept standing in sun for hours health deteriorated and he died
स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले के बंधवा बाजार स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले हाईस्कूल के छात्र की शनिवार शाम स्कूल से लौटते समय गेट पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने शव रखकर दो घंटे सड़क जाम कर दिया। इस मामले में छात्र के पिता की तहरीर पर स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सेमरहो गांव निवासी आयुष सरोज (16) पुत्र हीरालाल सरोज कंचन बालिका इंटर कॉलेज बंधवा बाजार में पढ़ता था। शनिवार शाम करीब चार बजे स्कूल बंद होने पर वह साइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह स्कूल की गेट पर पहुंचा तभी गिर गया। स्कूल प्रशासन ने परिवार के लोगों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने से पहले आयुष की मौत हो गई। परिजन स्कूल प्रशासन के खिलाफ आक्रोशित हो उठे।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप रहा कि आयुष बुखार से पीड़ित था। उसने प्रधानाचार्य से छुट्टी मांगी थी लेकिन घर न जाने देकर उसे स्कूल परिसर में घंटों खड़ा कर दिया गया। इससे उसकी तबीयत और बिगड़ गई। छुट्टी होने पर घर के लिए साइकिल से निकला और स्कूल गेट पर ही गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। आयुष को अगर समय पर छुट्टी मिल जाती तो ऐसी घटना नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पत्नी और बेटी के साथ युवक पुल से गंगा में कूदा, गोताखोरों ने बचाया तो बोला- हमें मरना ही है

परिजनों ने कर दिया चक्का जाम

नाराज लोगों ने शाम छह बजे बंधवा बाजार तिराहा पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण मछलीशहर-जंघई मार्ग व बंधवा बाजार-जमालापुर मार्ग पर जाम लग गया। लोगों ने स्कूल प्रशासन व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर मीरगंज, पंवारा, मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर थाने की फोर्स बुला ली गई है। प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा तहरीर दी गई। 

स्कूल प्रशासन ने आरोपों से किया इनकार

उधर, विद्यालय के प्रबंधक संतोष कुमार जायसवाल ने बताया कि छात्र जब घर के लिए निकल रहा था, तभी गेट के सामने चार पहिया वाहन आ गया और वह घबराकर गिर गया। जिससे उसकी मौत हुई है। सीओ अतर सिंह का कहना है कि मृत छात्र के पिता की तहरीर पर प्रबंधक और प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजनों का आरोप है कि छात्र को बीमार होने के बाद भी दो घंटे स्कूल में खड़ा कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed