फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   young man jumped into Ganga with his wife and daughter when saved by divers said we have to die

Ghazipur: पत्नी और बेटी के साथ युवक पुल से गंगा में कूदा, गोताखोरों ने बचाया तो बोला- हमें मरना ही है

Sat, 09 Sep 2023 05:59 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 09 Sep 2023 05:59 PM IST
सार

गाजीपुर को चंदौली से जोड़ने के लिए गंगा नदी पर बने रामकरन सेतु से शनिवार दोपहर एक युवक अपनी पत्नी और 17 वर्षीय बेटी के साथ गहरे पानी में कूद गया। मल्लाहों की नजर पड़ी तो जान जोखिम में डालकर तीनों को बचा लिया।

विज्ञापन
young man jumped into Ganga with his wife and daughter when saved by divers said we have to die
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

गाजीपुर को चंदौली से जोड़ने के लिए गंगा नदी पर बने रामकरन सेतु से शनिवार दोपहर एक युवक अपनी पत्नी और 17 वर्षीय बेटी के साथ गहरे पानी में कूद गया। मल्लाहों की नजर पड़ी तो जान जोखिम में डालकर तीनों को बचा लिया। तीनों को आननफानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। तीनों की हालत खतरे से बाहर है। सामूहिक खुदकुशी की कोशिश का कारण पूछने पर युवक ने मौन साध लिया। बार- बार कहता रहा कि हम लोगों मरना ही है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह से ऊबकर तीनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया। 

विज्ञापन


चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति अपनी पत्नी और 17 वर्षीय बेटी के साथ शनिवार दोपहर बाद रामकरन सेतु पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थोड़ी देर तक तीनों ने आपस में बातचीत की। फिर इधर-उधर देखने के बाद तीनों पुल की रेलिंग पर चढ़े और गंगा में कूद गए।
विज्ञापन


घाट पर मौजूद लोगों ने देखा तो गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने तीनों को बाहर निकाला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। चिकित्सक के मुताबिक महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

वही उसकी बेटी ने गंदा पानी पी लिया है। घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चा है कि पारिवारिक कलह से ऊबकर तीनों यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed