फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Student dies due to bullet in suspicious condition

संदिग्ध हाल में गोली लगने से छात्रा की मौत

Tue, 09 Feb 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Student dies due to bullet in suspicious condition
मृतका काजल मौर्या की फाईल फोटो।संवाद - फोटो : JAUNPUR
महराजगंज/बदलापुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के डेल्हूपुर गांव में मंगलवार को अपराह्न संदिग्ध हाल में गोली चलने से ननिहाल आई स्नातक छात्रा की मौत हो गई। घटना के वक्त मृतका की बहन और मौसेरे भाई कुछ दूरी पर ही मौजूद थे। परिजन गोली चलने की बात से इंकार कर रही हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के मल्लूपुर गांव निनवासी कुलदीप मौर्य की पुत्री काजल (19) राजा हरपाल सिंह पीजी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह महराजगंज के डेल्हूपुर गांव निवासी फतेहबहादुर मौर्य के घर ननिहाल में एक पूजन कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। मंगलवार की अपराह्न काजल, अपनी बड़ी बहन ऋचा और चचेरा मौसेरे भाई रतासी निवासी धर्मेंद्र के साथ कमरे में मौजूद थी। परिवार के अन्य लोग छत पर खाना खा रहे थे। ऋचा भी खाना लेने रसोई की ओर चली गई। अचानक कमरे से तेज आवाज होने पर परिवार के सभी लोग उस ओर दौड़े। कमरे में काजल खून से लथपथ पड़ी थी। वहां मौजूद धर्मेंद्र ने अन्य परिजनों ने तत्काल काजल को बदलापुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने काजल को मृत घोषित कर दिया। काजल के सीने के पास गहरा जख्म था। सूचना पाकर सीओ अशोक कुमार सिंह, बदलापुर एसआई प्रेमशंकर सिंह सीएचसी पहुंचे और परिवारवालों से पूछताछ की। उधर, महराजगंज एसओ ओमनारायण सिंह, एबीएस चौकी इंचार्ज हरिश्चंद्र सिंह ने घर पहुंचकर छानबीन की। परिजनों ने गोली चलने से इंकार किया है। देर शाम फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने बताया कि जख्म के निशान गोली लगने जैसे ही हैं, लेकिन मौके से कोई असलहा नहीं मिला है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

अस्पताल से अचानक चला गया धर्मेंद्र
महराजगंज। जिस समय तेज आवाज हुआ तो उस समय उसका मौसेरा भाई धर्मेंद्र मौजूद था। घटना के बाद धर्मेंद्र अस्पताल तक ले गया, मगर इसके बाद वह अचानक गायब हो गया। ननिहाल वालों ने बताया कि काजल सिंगरामऊ महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष व धर्मेंद्र एमए प्रथम वर्ष में पढ़ते हैं। धर्मेंद्र का काजल के घर आना-जाना लगा रहता था। सोमवार की शाम भी काजल उसी के साथ बाइक से ननिहाल आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed