फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Storm and rain caused havoc, broken poles and wires due to falling trees

आंधी व बारिश ने मचाई तबाही,पेड़ गिरने से टूटे पोल व तार

Wed, 06 May 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Storm and rain caused havoc, broken poles and wires due to falling trees
जौनपुर। मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे आई आंधी व बारिश से पेड़ सड़कों सहित बिजली के पोल व तार पर गिरे। इससे आधे शहर से अधिक और 182 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कटौती से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। शहर क्षेत्र के लोगों ने पांच घंटे बाद उस समय राहत की सांस ली, जब बिजली आपूर्ति रात 10 बजे बहाल हुई।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे अचानक तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। आंधी इतनी तेज थी कि शहर क्षेत्र में छह स्थानों पर पेड़ गिरने से पोल व तार टूट गये थे। इस दौरान ईशापुर में पेड़ गिरने से लोहे का पोल और पुरानी बाजार में सीमेंट का पोल टूट गया था। जबकि बैंकर्स कालोनी, रामपुर भड़सड़ा, ओलंदगंज और मियांपुर में पेड़ गिरने से तार टूट गये थे। जिससे शहर के आधे से अधिक क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली नहीं रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने उस समय राहत की सांस ली, जब पांच घंटे बाद बिजली निगम के कर्मचारियों ने मंगलवार की रात 10 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की। जफराबाद: मंगलवार की देर शाम राजेपुर बाजार में तेज आधी से एक नीम का पेड़ सड़क पर गिर गया । संयोग अच्छा रहा उस समय उस पेड़ के पास से कोई गुजर नहीं रहा था। मुफ्तीगंज- तेज आंधी में कर्मही में 11 हजार लाइन का पोल व तार टूटा गया। वहीं समाइस गांव में विद्युत तार व बबूल के पेड़ गिरे गए। रायपुर गांव में विद्युत तार व ऊधो चौकियां में आम के पेड़ गिरने से पोल व तार टूट कर गिर गये। इसके अलावां समवपुर गांव में 33 हजार लाइन का तार टूट कर गिरने से 25 गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बक्सा क्षेत्र के 85 गांव की बिजली 36घंटे से गुल रही। इस दौरान गोरियापुर, धनियामउ, विरभानपुर, शिवगुलामगंज आदि गांवों में तार व खम्भा गिरने बिजली आपूर्ति बाधित रही। गौराबादशाहपुर- तेज आंधी व बारिश से कबिरुद्दीनपुर उप केंद्र के हाईटेंशन तार टूटने से 16 घंटे से करीब 72 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। जिससे कबिरुद्दीनपुर, धर्मापुर, बिथार, चोरसंड, गजना, तरसंड, नयनसंड, केशवपुर आदि गांवों की बत्ती गुल है। पिलखिनी गांव के तीन घरों में रखे विद्युत उपकरण मंगलवार की शाम आई आंधी व बारिश में बिजली गिरने से जल गए। इस दौरान अनिल विश्वकर्मा का चार पंखा, टिप्पू विश्वकर्मा का इंवर्टर टीवी व तीन पंखे और मुन्ना सिंह का इंवर्टर व एक पंखा जल गया।
विज्ञापन

दीवार में दबकर किशोरी की मौत
धर्मापुर। मंगलवार की देर शाम आई आधी व बारिश दौरान चौकिया गांव में महेश माली के तीन मंजिले मकान की दीवार गिर गई। इसके मलबे में दबने से गुड़िया सैनी (17) पुत्री शक्ति सैनी की मौत हो गई। घटना के वक्त गुड़िया मकान के पास से ही गुजर रही थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतिका हाईस्कूल की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed