फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Stoned on revenue and police team to remove encroachment

अतिक्रमण हटाने गई राजस्व व पुलिस टीम पर पथराव

Wed, 16 Sep 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Stoned on revenue and police team to remove encroachment
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के बीरीबारी (रसड़ा) गांव में बुधवार की शाम अतिक्रमण हटाने गई राजस्व व पुलिस टीम पर अतिक्रमणकारियों ने जमकर पथराव किया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस व राजस्व कर्मियों ने दुकानों के पीछे भाग कर अपना बचाव किया। विरोध के चलते टीम बैरंग लौट आई। पुलिस ने एक महिला सहित पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बीरीबारी (रसड़ा) निवासी विजय बहादुर निषाद, चंद्रिका निषाद, हुबराज निषाद व कलाम खान ने आराजी नंबर 476 में बैनामा कराया है। इस पर दुकान बनाकर काबिज है। आरोप है कि गीता देवी पत्नी जग जीवन सेठ ने इस भूमि पर अपना हक जताते हुए ईंट रखकर अतिक्रमण कर लिया है। दोनों पक्षों का विवाद एसडीएम के यहां पहुंचा। एसडीएम ने राजस्व कर्मचारियों से जांच कराई। एसडीएम ने अतिक्रमण हटाने को निर्देशित किया। बुधवार को नायब तहसीलदार हेमंत कुमार बिंद के नेतृत्व में पहुंची राजस्व व पुलिस टीम अतिक्रमण हटवाने लगी तो विरोध करते हुए गीता देवी व उनका परिवार दूसरे व तीसरे तल से ईंट पत्थर चलाने लगा। काफी देर तक पथराव के दौरान टीम असहाय बनी रहीं। घटना से गुस्साए अतिक़मण प्रभावित लोगों ने भी गीता देवी के मकान पर पथराव किया। विवाद के कारण टीम बगैर अतिक्रमण हटाएवापस लौट गई। अतिक्रमण प्रभावित लोगों की तहरीर पर पुलिस एक महिला सहित पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed