फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   STF Busted Fake cement factory in jaunpur five arrested including director of private company

Jaunpur: नकली सीमेंट बनाने का भंडाफोड़, प्राइवेट कंपनी के डायरेक्टर सहित पांच गिरफ्तार

Fri, 30 Jun 2023 07:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 30 Jun 2023 07:16 PM IST
सार

जौनपुर के सिवधवन औद्योगिक क्षेत्र में एसटीएफ और पुलिस ने एक प्राइवेट कंपनी के कारखाने में छापा मारकर नकली सीमेंट बनाने के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। मौके से कंपनी के डायरेक्टर सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
STF Busted Fake cement factory in jaunpur five arrested including director of private company
जौनपुर में नकली सीमेंट के साथ गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के सिधवन औद्योगिक क्षेत्र में एसटीएफ और पुलिस ने एक प्राइवेट कंपनी के कारखाने में छापा मारकर नकली सीमेंट बनाने के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। मौके से कंपनी के डायरेक्टर सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। नकली सीमेंट, सीमेंट बनाने का सामान भी बरामद किया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सिधवन औद्योगिक क्षेत्र में स्थित बीसीसी हाईटेक प्राइवेट लि. के नाम से संचालित कारखाने में नकली सीमेंट बनाकर अलग-अलग कंपनी की प्रिंटेड बोरियों में बेचने की सूचना एसटीएफ को मिली थी। उसी आधार पर एसटीएफ ने बृहस्पतिवार की रात में सुरेरी, रामपुर और मड़ियाहूं थाने की टीम के साथ छापा मारा।

विज्ञापन

प्राइवेट कंपनी को सील कर दिया गया

इस दौरान एक डाई, 758 बोरी नकली सीमेंट, सात बंडल प्रिंटेड बोरियां, कुछ सादी बोरियां बरामद की गईं। मौके से डायरेक्टर सतीश कुमार जायसवाल, नीरज जायसवाल, बद्री प्रसाद दुबे, सत्येंद्र पाठक तथा शैलेंद्र पाठक को गिरफ्तार किया गया। एसडीएम मड़ियाहूं की मौजूदगी में कंपनी को सील कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया पता चला है कि कंपनी में नकली सीमेंट बनाने का काम चल रहा था। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उधर, कंपनी के डायरेक्टर सतीश कुमार जायसवाल ने कहा कि बीसीसी हाईटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 11 प्रकार के नामों से सीमेंट बनाने का पंजीकरण कराया गया है।

आधी रात तक चलती रही कार्रवाई

सिधवन औद्योगिक क्षेत्र में नकली सीमेंट बनाने के कारोबार की सूचना पर पहुंची एसटीएफ और पुलिस की टीम आधी रात तक कार्रवाई करती रही। रात करीब साढ़े 11 बजे तक वहां न तो कोई अंदर जा रहा था और न ही कंपनी के अंदर से किसी को बाहर आने दिया जा रहा था। जब तक जांच पूरी नहीं हो गई, तब तक पूरी सतर्कता बरती गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed