फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Statue of Radha-Krishna damaged in the temple, Bajrang Dal's demonstration

Jaunpur News: मंदिर में राधा-कृष्ण की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की, बजरंग दल का प्रदर्शन

Thu, 19 Sep 2024 04:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Statue of Radha-Krishna damaged in the temple, Bajrang Dal's demonstration
धर्मापुर। सिपाह पुलिस चौकी स्थित मंदिर में स्थापित राधा-कृष्ण की प्रतिमा को मंगलवार की रात क्षतिग्रस्त कर दिया गया। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर गुस्सा है। उधर, मामले को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आधे घंटे तक सड़क पर धरना प्रदर्शन कर मूर्ति क्षतिग्रस्त करने वाले को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोग जब मंदिर में रोज की भांति दर्शन करने आये तो मूर्ति क्षतिग्रस्त देखी। हैरत की बात यह है कि पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं और चौकी इंचार्ज सहित कुल छह पुलिस कर्मी वहां ड्यूटी देते हैं। फिर यह हाल है। सूचना पर शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्र ने फोर्स के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की तथा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। कोतवाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ अहम सुराग मिले हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, शाम पांच बजे आक्रोशित बजरंग दल के करीब 35 कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी के सामने सड़क पर आधे घंटे तक प्रदर्शन किया। 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी कार्यालय जाने की चेतावनी दी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना था कि चौकी प्रांगण में एक चौकी इंचार्ज और 6 पुलिसकर्मी है तो कैसे मूर्ति खंडित कर दी गई है। क्या उसका सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाया जा सकता है। प्रदर्शन की जानकारी होते ही मौके पर शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्र ने अराजकतत्वों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed