{"_id":"5f57beee8ebc3e3688378d51","slug":"state-highway-from-pratapgarh-border-to-azamgarh-jaunpur-news-vns54612450","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ सीमा से आजमगढ़ तक की सड़क हुई स्टेट हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ सीमा से आजमगढ़ तक की सड़क हुई स्टेट हाईवे
विज्ञापन
जौनपुर। प्रतापगढ़ की सीमा से मछलीशहर, मड़ियाहूं, केराकत होते हुए आजमगढ़ को जाने वाली सड़क का अब जल्द कायाकल्प होगा। 101 किमी लंबी सड़क को स्टेट हाईवे बनाने की शासन ने स्टेट हाईवे बनाने को मंजूरी दे दी है। स्टेट हाईवे बनने के बाद न सिर्फ सड़क का चौड़ीकरण होगा और इसे बेहतर बनाया जाएगा।
प्रतापगढ़ की सीमा पर कुंडहा से सुजानगंज, सुजानगंज से मछलीशहर, मछलीशहर से मड़ियाहूं और मड़ियाहूं से केराकत के सुल्तानपुर गांव (आजमगढ़ सीमा) तक की सड़क अभी तक प्रमुख जिला मार्ग के रुप में चयनित है। लिहाजा इसकी चौड़ाई भी साढ़े तीन से चार मीटर तक ही है। आवागमन के लिहाज से बहुपयोगी होने के बाद भी सड़क की मरम्मत के लिए पर्याप्त धनराशि नहीं मिल पाती। नतीजा लंबे समय तक लोगों को सड़क के गड्ढों में हिचकोले खाने पड़ते हैं। अरसे से बनी इस समस्या के समाधान के लिए पीडब्लूडी ने इन चारों सड़कों को जोड़कर स्टेट हाईवे में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे शासन ने मंजूरी दे दी है। पीडब्लूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन राधाकृष्ण ने बताया कि स्टेट हाईवे होने के बाद सड़क के चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त होगा। सड़क सात मीटर तक चौड़ी बनाई जा सकेगी। हर चाल साल पर इसकी मरम्मत होगी। मरम्मत के लिए पर्याप्त धन भी प्राप्त होगा। इस मार्ग पर यात्रा करने वालों के लिए अब काफी सहूलियत मिलेगी।
एनएच के जिम्मे हुआ मछलीशहर-जंघई मार्ग
मीरगंज। गड्ढे में तब्दील हो चुकी मछलीशहर से जंघई मार्ग अब एनएच के जिम्मे आ गया है। लोग लंबे समय से इसके एनएच बनने का इंतजार कर रहे थे। विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भदोही में जनसभा के दौरान यह घोषणा की थी। इसे अमलीजामा पहनाने की कवायद अब शुरू की गई है। मछलीशहर-जंघई मार्ग ग्रामीण सड़क होने के कारण सिर्फ पौने चार मीटर ही चौड़ा है। इस पर ओवरलोड वाहन के कारण सड़क जगह-जगह टूट चुकी है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। तीन साल पहले इस सडक को मछलीशहर से वाराणसी तक फोरलेन बनाने की घोषणा विधानसभा चुनाव के समय भदोही के सांसद वीरेंद्र सिह मस्त के प्रस्ताव पर भदोही में नितिन गडकरी ने किया था।तीन साल तक मामला ठंडे बस्ते में रहा। अब पीडब्लूडी ने एनएच की मांग पर मछलीशहर-जंघई सड़क को हैंडओवर कर दिया। इस सडक का निर्माण वाराणसी-कपसेठी-भदोही-इंद्रामिल-सुरियावां-दुर्गागंज से जंघई होते हुए मछलीशहर तक होगा। एनएच के बनने से बीच में पड़ने वाले बाजारों का विकास होगा। लोगों को वाराणसी की दूरी भी सुगमता से पूरी होगी। पीडब्लूडी के जेई ओपी प्रसाद का कहना है कि मछलीशहर-जंघई सड़क को एनएच को हैंडओवर कर दिया गया है। शीघ्र ही इस सड़क की समस्या खत्म हो जाएगी।