फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Start OPD in medical college within 15 days: DM

15 दिन के भीतर मेडिकल कालेज में शुरू करें ओपीडी: डीएम

Thu, 12 May 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Start OPD in medical college within 15 days: DM
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बृहस्पतिवार को सिद्दीकपुर स्थित उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मजदूरों की संख्या की जानकारी ली और कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि मजदूरों की संख्या बढ़ाकर तेजी से कार्य कराया जाए।
विज्ञापन

15 दिन के भीतर मेडिकल कॉलेज में ओपीडी का कार्य हर हाल में शुरू कर दिया जाएगा। डीएम ने द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए बन रही बिल्डिंग के निर्माण के प्रगति की जानकारी ली और कहा कि जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराएं। मेडिकल कॉलेज में साइन बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एकेडमिक ब्लॉक के निरीक्षण के दौरान लैब का कार्य पूर्ण मिला और उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में जो कुछ भी कार्य अवशेष हैं उन्हें भी पूर्ण करा लिया जाए। प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया और छात्रों से उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। पूछा कि मेडिकल कॉलेज में किसी भी प्रकार की समस्या तो नहीं है, छात्रों द्वारा अवगत कराया गया कि यह किसी प्रकार की समस्या नहीं है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग खुद को भाग्यशाली समझें की इस मेडिकल कॉलेज में प्रथम बैच के छात्र होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा पढ़ाई के दिनों में किए गए अपने संघर्षों व अनुभवों को छात्रों के साथ साझा किया। कहा कि सभी छात्र अपने समय का सदुपयोग करें, प्रत्येक दिन कुछ न कुछ सीखने का प्रयास करें। अन्य राज्यों से आए हुए छात्रों से कहा कि यहां पर आकर आप अकेला महसूस न करें, जिला प्रशासन आपका अभिभावक है। किसी भी प्रकार की समस्या हो तो अवगत कराएं, आपकी समस्या का समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर प्रो. सैयद कुरेशी इजाज, डॉ. रुचि राय, डॉ. अवनीश तिवारी, निर्माण खंड के आर ई आरके सिंह, टाटा कंपनी से रत्नेश सिंह, बालाजी कंपनी से राजेश सिंह, ठेकेदार सुनील यादव, विद्युत विभाग से आरके त्यागी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed