{"_id":"67c0ac28197b6235a4081e7d","slug":"stadium-will-be-illuminated-with-two-mega-watts-preparation-to-provide-urban-connection-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-130410-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: दो मेगा वाट से जगमग होगा स्टेडियम, शहरी कनेक्शन देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: दो मेगा वाट से जगमग होगा स्टेडियम, शहरी कनेक्शन देने की तैयारी
विज्ञापन
जौनपुर। इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में इनडोर स्टेडियम में शहरी लाइट न हो पाने से खेलकूद प्रभावित होते हैं। लाइट कटने से इनडोर व रात के मैच नहीं हो पाते हैं। इसको देखते हुए खेल विभाग की तरफ से शहरी विद्युत कनेक्शन जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके लिए विभाग ने करीब दो मेगा वॉट का एस्टीमेट बनाने की तैयारी की है। अभी तक जिला स्टेडियम में ग्रामीण विद्युत आपूर्ति होती है। इससे खिलाड़ियों व कोच को काफी परेशानी होती थी। जिला मुख्यालय से सिद्दीकपुर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम करीब सात किमी दूर है। शहरी क्षेत्र की लाइट कुत्तूपुर तक सीमित है। वहां से करीब चार किमी दूरी पर स्टेडियम में ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे लाइट का दावा किया तो जाता है लेकिन हकीकत में नौ घंटे बिजली मिल रही है। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास करने में समस्या हो रही है। इस समस्या का दंश लंबे समय से जिला स्टेडियम के अधिकारी, कर्मचारी व खिलाड़ियों को उठाना पड़ रहा है। दिन में मुश्किल से ही लाइट रहती है।
इंडोर खेलों को मिलेगा बढ़ावा-स्टेडियम में इनडोर खेल जैसे बैडमिंटन, टेनिस, रेसलिंग, कबड्डी, वालीबॉल आदि खेल नहीं हो पाता है। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव के निर्देश पर खेल विभाग शहरी विद्युत से संयोजित किए जाने का एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। इसमें दो मेगा वॉट बिजली का कनेक्शन के लिए तैयारी है।
लाइट रही तो होंगे डे नाइट मैच-स्टेडियम में वर्तमान में बिजली की सुविधा दुरुस्त न होने के कारण खिलाड़ियों को समस्या होती है। यही कारण है कि जिले में अच्छी प्रतिभा वाले खिलाड़ियों के होने के बावजूद भी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं हो पाता। बिजली कनेक्शन मिल जाने के बाद डे-नाइट मैच भी आसानी से खेले जाएंगे।
विज्ञापन
खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव के निर्देश पर शहरी विद्युत संयोजित करने का प्रस्ताव बनाया गया है। करीब दो मेगा वॉट बिजली लेने की तैयारी है। इससे स्टेडियम, अधिकारियों के कार्यालय, हॉस्टल, अधिकारियों के आवास में बिजली होने से सहूलियत होगी। - चंदन सिंह, उप जिला क्रीडाधिकारी।