फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP's state secretary Sanjeev Sahu removed from post for indiscipline

Jaunpur News: अनुशासनहीनता पर सपा के प्रदेश सचिव संजीव साहू पदमुक्त

Sat, 05 Sep 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
SP's state secretary Sanjeev Sahu removed from post for indiscipline
जौनपुर। समाजवादी व्यापार सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव संजीव साहू को अनुशासनहीनता के आरोप में पदमुक्त कर दिया गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अरविंद कुमार सिंह की ओर से दो सितंबर को जारी कार्यालय पत्र के जरिए यह कार्रवाई की गई। संजीव साहू जौनपुर के ग्राम कुर्रीपट्टी, पोस्ट सदर के निवासी हैं। कार्यालय पत्र में उन्हें समाजवादी व्यापार सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव पद से पदमुक्त किए जाने की जानकारी दी गई है। कार्रवाई की प्रतिलिपि सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल और सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य समेत संबंधित पदाधिकारियों को भेजी गई है। संजीव साहू को प्रदेश सचिव पद से हटाए जाने के बाद जिले में पार्टी से जुड़े व्यापारिक संगठन में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने बताया कि संजीव साहू ने जिला महासचिव के साथ अनुशासनहीनता की थी। इसी आरोप के चलते उन्हें प्रदेश सचिव के पद से मुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed