फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP workers staged a protest against corruption in the municipal council.

Jaunpur News: नगर पालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 12 Sep 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
SP workers staged a protest against corruption in the municipal council.
नगर पालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन करते सपा के कार्यकर्ता। संगठन
नगर पालिका परिषद में कथित भ्रष्टाचार और कार्यों में लापरवाही के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव उषा जायसवाल ने किया। कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित सात सूत्री मांगों का ज्ञापन मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार अम्बष्ट को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में उषा जायसवाल ने आरोप लगाया कि नगर पालिका क्षेत्र में साफ-सफाई, निर्माण और रख-रखाव के कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला कारागार के पीछे स्थित पार्क और पॉलीटेक्निक चौराहे के पास स्थित लोहिया पार्क के रख-रखाव की स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने नगर पालिका की ओर से की जाने वाली पेयजल आपूर्ति को स्वच्छ और सुचारू बनाने की मांग की। इसके अलावा सद्भावना पुल के बगल में स्थित गोपी घाट पर नमामि गंगे योजना के तहत बनाए गए चेंजिंग रूम और सुलभ शौचालय को नगर पालिका को हैंडओवर करने, टूटी सड़कों की समय से मरम्मत कराने तथा मच्छरों के प्रकोप से बचाव के लिए नियमित रूप से दवा का छिड़काव कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

उषा जायसवाल ने आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष के कार्यों से ऐसा प्रतीत होता है कि नगर पालिका भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई है। उन्होंने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग की। प्रदर्शन में सपा के प्रदेश सचिव राजेश यादव, प्रदेश सचिव सुशील चंद्र दुबे, वीरेंद्र यादव, सुशील यादव, पूनम यादव, शिवांगी यादव, राधिका यादव, पूजा यादव, शालिनी यादव, सोनी यादव, डॉ. जंग बहादुर यादव, सुहैल अहमद, रंजीत सोनकर, मोनू सोनकर, जीशान अहमद, कमलेश यादव, संदीप यादव, गगन जायसवाल और लालता यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed